रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले राउंड में भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल का बल्ला खामोश रहा। राहुल पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। आंध्र प्रदेश के खिलाफ कर्नाटक की पहली पारी ओपनिंग करते हुए केएल राहुल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।
केएल राहुल ने 11 गेंदों का सामना किया था। दूसरी पारी में उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया, लेकिन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सौरभ कुमार ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। पहली पारी में केवी ससिकांत ने रेवंत रेड्डी के हाथों कैच कराया था। कर्नाटक की दूसरी पारी की शुरुआत काफी खराब रही।
मयंक अग्रवाल और अनीस केवी भी पवेलियन लौटे
राहुल के अलावा मयंक अग्रवाल और अनीस केवी भी पवेलियन लौट गए। मंयक ने 18 और अनीस ने 6 रन बनाए। इन दोनों को भी सौरभ कुमार ने पवेलियन भेजा। इससे कर्नाटक का स्कोर 43 रन पर 3 विकेट हो गया। कर्नाटकर ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे।
आंध्र प्रदेश ने 144 रनों की बढ़त हासिल की
आंध्र प्रदेश ने 418 रन बनाए और 144 रनों की बढ़त हासिल की। आंध्र के लिए सीराम वेंकट राहुल ने 119, रेवंथ रेड्डी ने 97 और शेख रशीद ने 54 रन बनाए। केवी ससिकांत ने 39 और अभिषेक रेड्डी ने 30 रन बनाए। सौरभ कुमार ने 24 और कप्तान रिकी भुई ने 18 रन बनाए। ललित मोगान ने नाबाद 17, त्रिपुराना विजय ने 4, हेमंत रेड्डी और कवुर साईतेजा ने 1-1 रन बनाए। कर्नाटक के लिए शिखर शेट्टी ने 6 विकेट लिए। माधव बजाज और रितेश भटकल ने 2-2 विकेट लिए।
राजमिस्त्री के बेटे ने रणजी ट्रॉफी में मचाई धूम
सुदीप घरामी ने तीन मैचों में अपना तीसरा रणजी ट्रॉफी शतक लगाया। उन्होंने बताया,’हमारे पास पक्का घर भी नहीं था… जब मैंने अंडर-19 लेवल पर खेलना शुरू किया तभी मैंने अपने परिवार के लिए पक्का घर खरीदा।’ यहां पढ़ें इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार शुभादित्य बोस की रिपोर्ट।
