ICC T20I Team Ranking: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जिसमें भारतीय टीम को 4-1 से जीत मिली। इस जीत के बाद भारत ने आईसीसी टी20आई मेन्स टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली और ये टीम पहले स्थान पर बनी हुई है।

पाकिस्तान टॉप 5 से बाहर

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात करें तो इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जिसमें सलमान आगा की टीम को 3-0 से जीत मिली, लेकिन इसके बावजूद इस टीम को रैंकिंग में कोई फायदा नहीं हुआ और ये टीम टॉप 5 से बाहर है जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज गंवाने के बावजूद दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

बाबर ने दिखाया पावर, कोहली को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; छठी बार ऐसा कर गेल-बटलर का कीर्तिमान किया ध्वस्त

भारत की बात करें तो ये टीम इस वक्त टॉप पर है इस टीम का रेटिंग अंक 273 है जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर 261 अंक के साथ मौजूद है। इंग्लैंड की टीम ताजा रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है और इस टीम के अभी 251 अंक हैं जबकि चौथे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड की टीम के 251 अंक हैं।

आईसीसी की ताजा टी20आई टीम रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के 241 अंक हैं जबकि पाकिस्तान टॉप 5 से बाहर है और इस टीम के अभी 238 अंक हैं। वहीं 7वें नंबर पर मौजूद टीम की बात की जाए तो वो वेस्टइंडीज है जिसके 234 अंक हैं। रैंकिंग में 8वें नंबर पर श्रीलंका, 9वें नंबर पर बांग्लादेश जबकि 10वें स्थान पर अफगानिस्तान मौजूद है।

आईसीसी की ताजा T20I टीम रैंकिंग

क्रमटीममैचअंकरेटिंग
1भारत7620715273
2ऑस्ट्रेलिया4511757261
3इंग्लैंड4712165259
4न्यूजीलैंड5814530251
5साउथ अफ्रीका5613492241
6पाकिस्तान7818549238
7वेस्टइंडीज6715711234
8श्रीलंका5211838228
9बांग्लादेश6714925223
10अफगानिस्तान4810650222

तिलक वर्मा इन, इशान-संजू में किसे मिलेगा मौका; T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग 11