पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कुछ दिनों पहले कहा था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा, लेकिन टीम इंडिया ने उनके इस दावे की धज्जियां उड़ा दी और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गया। सेमीफाइनल में भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी और ये मैच 5 मार्च को खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले मोहम्मद आमिर ने फिर से एक दावा किया और कहा कि इंडिया अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा है।
इंडिया नहीं खेल रही अच्छी क्रिकेट
आमिर ने एक टीवी शो के दौरान भारत-वेस्टइंडीज मैच के बाद कहा कि ओवरऑल अगर आप देखें और मैं क्रिकेट के एनालिसिस के हिसाब से कहूं तो इंडिया अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा। मैं आपको अभी भी बता रहा हूं, आप उनकी फील्डिंग चेक करें, तीन से 4 उन्होंने कैच छोड़े, फंबल किए हैं फील्ड में, बुमराह के अलावा उनका हर बॉलर पिट रहा है। हां ये जो इंडिया क्रिकेट फैंस हैं जो क्रिकेट पर एनालिसिस करते हैं जो समझते हैं वो इस बात से एग्री करेंगे।
भारत चैंपियन बनने के लिए नहीं है हॉट फेवरेट
आमिर ने आगे कहा कि भारत सिर्फ एक बॉलर के दम पर टी20 वर्ल्ड कप खेल रहा है। हार्दिक पंड्या के बारे में मैंने पहले भी कहा था कि वो कभी भी अच्छी टीमों के खिलाफ अच्छी बॉलिंग नहीं करते। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने 43 रन खाए हैं। वरुण चक्रवर्ती को भी उन्होंने मारा है। आगे जो टीमें आ रही हैं ना, वेस्टइंडीज तो फिर भी स्पिनरों को अच्छा नहीं खेलता पर वो जो आगे जा रहे हैं ना वो अच्छा खेलते हैं स्पिनर्स को। मुझे अभी भी विश्वास है कि भारत इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनने के लिए हॉट फेवरेट नहीं है। इस पर एंकर ने हैरानी जताते हुए कहा कि भारत हॉट फेवरेट नहीं है।
ये भी पढ़ें
