भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की देखभाल की जिम्मेदारी बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) पर होती है। सीओई खिलाड़ियों के शरीर और फिटनेस का ध्यान रखता है, चोटिल होने पर वह वही रिहैब करते हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने एनसीए के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि फिजियो और ट्रेनर जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। मुनाफ ने कहा कि एनसीए को 100 प्रतिशत बदलना होगा। वह आज भी उसी ढर्रे पर चल रहा जिस पर वह 2000 में शुरू होने पर चल रहा था, जबकि ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की ऐसी व्यवस्था दर्जनों बार बदलाव से गुजरी है।

मुनाफ पटेल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू देते हुए कहा, ‘ईमानदारी से फिजियो और ट्रेनर जिम्मेदारी लेना नहीं चाहते। उनका वर्कलोड बढ़ जाता है। आप सेटअप देखो। आप एनसीए के सेटअप में घुस जाओ आपको पूरा सिस्टम पता चल जाएगा। आपको कहीं और नहीं जाना है। एनसीए को 100 प्रतिशत बदलना होगा। पूरे वर्ल्ड के सिस्टम को बीसीसीआई चला रहा है। मैं इंजर्ड हुआ। मुझे एनसीए जाना है। क्यों जाना है फिट होने के लिए। मतलब मैं ऐसा बॉलर हूं कि मेरी गलती नहीं है। मैं ऐसा बैट्समैन हूं कि मेरी गलती नहीं है तो एनसीए फिटनेस सेंटर रखा हुआ आपने। अस्पताल बन गया है। आप फिट हो जाओ वापस आ जाओ सीधे टीम में हो और वो परमिशन दे रहा है।’

प्लेयर्स भी एनसीए जाने से डरते हैं

मुनाफ पटेल ने कहा, ‘एनसीए दे रहा है तो मेरी गलती नहीं है मेरी गलती भी तो सुधारेगा कोई बंदा जो बॉलिंग कोच आपको रखा हुआ है या बैटिंग कोच वहां रखा हुआ है तो आप कितने दिन वर्क करते हो उनके पीछे वो बता दो जरा। प्लेयर्स भी एनसीए जाने से डरते हैं। कोई जाना नहीं चाहता है। सबकी रोजी रोटी चल रही है। इसलिए सब चुप बैठे हुए हैं किसी को बोलना नहीं है। बोलेंगे तो पंगा हो जाएगा। हालांकि, ऑफिस बियरर को पता चलना चाहिए कि सही क्या और गलत क्या है। वो लोग भी इतने ईगो वाले नहीं है कि मैं खिलाफ बोलूंगा और वो नाराज हो जाएंगे।’

इंजर्ड हुआ, गए वापस आए

मुनाफ पटेल ने कहा, ‘आप सही ताओ समझ तो सबको है, लेकिन आप जब तक उनको समझाओगे नहीं अभी जय शाह जैसा इंसान है उनको क्रिकेट नहीं मालूम तो आप उनको समझाओगे न कि सर देखो हम ये करेंगे तो हमारा ये डेवलप हो सकता है। मैं शर्त लगा लूं कि वो तुरंत ओके कर देंगे,लेकिन वहां तक बात पहुंचनी चाहिए न। वहां तक बात पहुंचती ही नहीं कि हमें वहां पे क्या करना है। वहां पे कुछ भी नहीं हो रहा। इंजर्ड हुआ, गए वापस आए।’

एनसीए का कोई इस्तेमाल नहीं

मुनाफ पटेल ने कहा, ‘एनसीए को रीजनल करना पड़ेगा। परफॉर्म किए लोग ही जा रहा हैं। कोई अनपरफॉर्मर नहीं जा रहा है तो मेरे ख्याल से उसका कोई यूज नहीं है। एनसीए के जो 50 एकड़ में आपने बनाया ना वो तो पांच एकड़ में भी हो जाता। मुझे नहीं लगता है कि इतना खर्चा हमें करना चाहिए और वहां रहने के लिए लोग लड़ रहे हैं। मुझे जाना है क्योंकि आराम है न वहां कोई जिम्मेदारी नहीं है।’

CSK-केकेआर मैच के बाद अंकतालिका

आईपीएल 2026 के 22वें मैच में चेन्नई ने केकेआर को हराकर अंकतालिका में छलांग लगाई है। वहीं संजू सैमसन भी अब ऑरेंज कैप की लिस्ट में आगे आ गए हैं। पर्पल कैप की लड़ाई भी रोचक है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

रविचंद्रन अश्विन ने ऋतुराज गायकवाड़ का बचाव किया

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद रविचंद्रन अश्विन ने ऋतुराज गायकवाड़ के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एमएस धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है और ऐसे समय में टीम को उसका साथ देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें