टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम की निगाहें 2027 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप पर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ताओं ने दोनों के लिए योजना बनानी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा माथापच्ची जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर हो रही है। 32 साल के बुमराह की शरीर पर उनके एक्शन की वजह से बहुत भार पड़ता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई चाहता है कि जसप्रीत बुमराह डब्ल्यूटीसी 2025-27 में बाकी सभी 9 टेस्ट खेलें। भारत को 6 जून से चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है,जो डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है। इसके बाद श्रीलंका और न्यूजीलैंड में 2-2 मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। इसके बाद अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत फिलहाल डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में छठे नंबर पर है।
बुमराह को हर टेस्ट मैच खेलने के लिए फिट रखने की कोशिश
बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया, ‘बुमराह को हर टेस्ट मैच खेलने के लिए फिट रखने की कोशिश है। उम्मीद है कि वह श्रीलंका और न्यूजीलैंड में चार टेस्ट मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट के लिए उन्हें फिट रखना चुनौती होगी। चयनकर्ताओं को कुछ वनडे सीरीज से उन्हें आराम देने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वह दो साल के अंतराल के बाद पिछले साल सितंबर में एशिया कप के दौरान टी20 क्रिकेट खेले। इसके बाद भी शानदार प्रदर्शन किया।’
बुमराह होंगे अहम
बुमराह पिछले सत्र में चार टेस्ट भी खेले थे। आने वाले सत्रे में वह बहुत कम टी20 मैच खेलेंगे क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप दो साल बाद होना है। अगर भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना है तो बुमराह भारतीय हालात में भी अहम खिलाड़ी होंगे। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से भारत फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा है। टीम को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने घर में बुरी तरह हराया।
अफगानिस्तान टेस्ट खेलने पर वर्कलोड देखते हुए होगा फैसला
चयनकर्ता ने संदेश दिया है कि फिट होने पर प्रमुख खिलाड़ी टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहें। अफगानिस्तान टेस्ट पर फैसला आईपीएल के आखिर में खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखने के बाद लिया जाएगा। सूत्र ने कहा, ‘टेस्ट मैचों को गंभीरता से लेने की योजना है। अफगानिस्तान टेस्ट भले ही डब्ल्यूटीसी से बाहर हो, लेकिन मैच प्रैक्टिस जैसा कुछ नहीं होता। शीर्ष खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया जाएगा और खेलने पर फैसला लिया जाएगा।’
वरुण एरोन ने बताया कैसे हुए साकिब हुसैन तैयार
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन ने साकिबुल हुसैन की धीमी गेंदों की तारीफ की। उन्होंने आगे के मैचों में यह गेंद और महत्वपूर्ण होगी। पूरी खबर पढ़ें।
