लंका प्रीमियर लीग (LPL) की जाफना फ्रेंचाइजी को स्टॉकहोम के ग्लोबल स्पोर्ट्स ओनरशिप ग्रुप एंकर स्पोर्ट्स एबी ने खरीद लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 610 विकेट लेने वाले भारत के पूर्व तेज गेदबाज जहीर खान इस फ्रेंचाइजी के को-ओनर हैं। जाफना किंग्स के नाम से जानी जाने वाली फ्रेंचाइजी का नाम फिशियली ‘एंकर जाफना किंग्स’ हो गया है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दौतम ने जहीर के साथ मिलकर ग्लोबल क्रिकेट में ग्रुप के लगातार विस्तार के तौर पर फ्रेंचाइजी संभाली है। एंकर स्पोर्ट्स पहले से ही यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (बेल्जियम) में एंटवर्प एंकर्स और कनाडा की सुपर 60 लीग में वैंकूवर एंकर्स पुरुष और महिला टीमों का मालिक है। जाफना अभी एलपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में है।
स्पोर्ट्स कम्यून के साथ फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट खत्म
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और लंका प्रीमियर लीग (LPL) के राइट्स होल्डर इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप (IPG) ने 23 जुलाई को जाफना किंग्स के मालिक स्पोर्ट्स कम्यून के साथ फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट खत्म कर दिया था। यह कदम उठाया गया था क्योंकि फ्रेंचाइजी समझौते के अनुसार अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पाई थी।
खिलाड़ियों और स्टाफ को सैलरी भी नहीं दी गई
क्रिकइन्फो ने बताया था कि स्पोर्ट्स कम्यून स्पॉन्सरशिप फंड बांटने में विफल रहा, जिसकी वजह से 22 जुलाई को मैच के दौरान खिलाड़ी अपनी जर्सी पर स्पॉन्सर लोगो को काले टेप से ढककर मैदान में उतरे। खिलाड़ियों और स्टाफ को सैलरी भी नहीं दी गई।
मनजोत कालरा गिरफ्तार
यह दिक्कत तब हुई जब टीम के को-ओनर्स में से एक भारत के पूर्व क्रिकेटर मनजोत कालरा को पिछले हफ्ते श्रीलंका स्पोर्ट्स इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे को-ओनर, मयंक गोयल, श्रीलंका पहुंचने के बाद से गायब थे। इसके बाद टीम से जुड़े सभी अधिकार आईपीजी और एसएलसी के पास चले गए थे।
इंडिया अंडर 19 टीम का विश्व विजेता खिलाड़ी गिरफ्तार
इंडिया अंडर 19 टीम के एक विश्व विजेता खिलाड़ी को श्रीलंका में गिरफ्तार किया गया है। इस खिलाड़ी पर टी20 लीग के दौरान अन्य खिलाड़ियों को रिश्वत देने के आरोप लगे हैं। यह मामला लंका प्रीमियर लीग से जुड़ा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें।
