इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारत के खिलाफ होने वाले सभी पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को एक घंटा पहले शुरू करने का फैसला किया है। अब ये मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होंगे, जिससे कि उपमहाद्वीप में अधिक से अधिक लोग टेलीविजन पर इन्हें देख सकें।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप जीतने वाली इन दो टीम के बीच होने वाले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पहले भारतीय समयानुसार रात 11 (स्थानीय समय शाम साढ़े छह बजे) शुरू होने वाले थे, लेकिन प्रसारणकर्ताओं के साथ बातचीत के बाद इनका समय एक घंटा पहले कर दिया गया है।
क्या कहा गया
खबर में कहा गया है, ‘इंग्लैंड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के शुरू होने का समय ईसीबी, आयोजन स्थल, विरोधी बोर्ड और घरेलू व विदेशी प्रसारणकर्ताओं इस मामले में स्काई स्पोर्ट्स (ब्रिटेन) और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत) के बीच बातचीत के बाद तय किया गया है।’
वनडे सीरीज के सभी टिकट बिक चुके हैं
इसमें आगे कहा गया, ‘शाम साढ़े छह बजे (जो हाल के सत्र में आम हो गया था) से समय में बदलाव यह दिखाता है कि इंग्लैंड क्रिकेट लुभावनी श्रृंखलाओं (वे श्रृंखलाएं जिनमें भारत खेलता है) पर कितना निर्भर है। ईसीबी की हाल ही में जारी वित्तीय रिपोर्ट में यह बात साफ हो गई थी।’ रिपोर्ट के अनुसार भारत इस दौरे पर तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेगा, जिसके सभी टिकट बिक चुके हैं।
अगले हफ्ते होगा वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान
यह देखना होगा कि पैर की मांसपेशियों की चोट से जूझ रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस दौरे के लिए समय पर फिट हो पाते हैं या नहीं। बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह इंग्लैंड एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम का ऐलान अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली 50 ओवर की श्रृंखला के आखिर में करेगा। कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेलेंगे।
मानव सुतार टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट लेने वाले 10वें भारतीय बने, ये है पूरी लिस्ट
मानव सुतार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में 33 रन देकर 6 विकेट झटककर इतिहास रच दिया। वह डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज बने और नरेंद्र हिरवानी के बाद पहली पारी में भारत के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। पूरी खबर पढ़ें।
