रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को रविवार (31 मई) को हराकर लगातार दूसरा खिताब जीता और दो महीने से चल रहा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) समाप्त हो गया। सिर्फ एक हफ्ते के अंदर भारतीय टीम मैदान पर दिखाई देगी। भारत को 6 से 20 जून के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगा। न्यू चंडीगढ़ में खेला जाने वाला टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकल का हिस्सा नहीं होगा।

इसके बाद मेन इन ब्लू यूरोप के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सात टी20 और तीन वनडे मैच खेलेंगे। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच अगस्त में होने हैं, यह सीरीज डब्ल्यूटीसी का हिस्सा होगी। हालांकि, शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। भारत का 2026-27 का घरेलू सीजन सितंबर के आखिर में शुरू होगा। भारतीय टीम दिसंबर तक आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। नीचे भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं

क्रिकेट — शेड्यूल
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का 2026 शेड्यूल
8 कुल सीरीज़
2026 में
3 फॉर्मेट
Test · ODI · T20I
10 सबसे बड़ा टूर
NZ: 10 मैच
जून 2026
6–20 जून Afghanistan Tour of India
Host: India 1 Test 3 ODIs
26–28 जून India Tour of Ireland
Host: Ireland 2 T20Is
जुलाई 2026
1–19 जुलाई India Tour of England
Host: England 5 T20Is 3 ODIs
23–26 जुलाई India Tour of Zimbabwe
Host: Zimbabwe 3 T20Is
तारीख TBD
TBD India Tour of Sri Lanka
Host: Sri Lanka 2 Tests
सितंबर–अक्टूबर 2026
27 सित–17 अक्टू West Indies Tour of India
Host: India 3 ODIs 5 T20Is
तारीख TBD
TBD India Tour of New Zealand
Host: New Zealand 2 Tests 3 ODIs 5 T20Is
दिसंबर 2026
13–27 दिसंबर Sri Lanka Tour of India
Host: India 3 ODIs 3 T20Is
Format: Test ODI T20I

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के बाद श्रीलंका में खेलते दिखेंगे

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी ऐसे भी भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं। अगर वह श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो चयनकर्ता उन्हें चुनने पर मजबूर हो जाएंगे। इसे त्रिकोणीय वनडे सीरीज में फाइनल समेत 7 मैच होंगे। पूरी खबर पढ़ें