रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को रविवार (31 मई) को हराकर लगातार दूसरा खिताब जीता और दो महीने से चल रहा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) समाप्त हो गया। सिर्फ एक हफ्ते के अंदर भारतीय टीम मैदान पर दिखाई देगी। भारत को 6 से 20 जून के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगा। न्यू चंडीगढ़ में खेला जाने वाला टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकल का हिस्सा नहीं होगा।
इसके बाद मेन इन ब्लू यूरोप के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सात टी20 और तीन वनडे मैच खेलेंगे। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच अगस्त में होने हैं, यह सीरीज डब्ल्यूटीसी का हिस्सा होगी। हालांकि, शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। भारत का 2026-27 का घरेलू सीजन सितंबर के आखिर में शुरू होगा। भारतीय टीम दिसंबर तक आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। नीचे भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
2026 में
Test · ODI · T20I
NZ: 10 मैच
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के बाद श्रीलंका में खेलते दिखेंगे
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी ऐसे भी भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं। अगर वह श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो चयनकर्ता उन्हें चुनने पर मजबूर हो जाएंगे। इसे त्रिकोणीय वनडे सीरीज में फाइनल समेत 7 मैच होंगे। पूरी खबर पढ़ें।
