भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (8 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की टीम वह कमाल करके दिखाया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल की सबसे सफल टीम बन गई।
भारत ने तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम बनी। इसके अलावा वह टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनी। इससे पहले टूर्नामेंट के 9 एडिशन में किसी डिफेंडिंग चैंपियन ने फाइनल भी नहीं खेला था।
भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराया
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड को हराया। इससे पहले वह कीवियों से 3 मैच हारा था। इस जीत से आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड से हिसाब भी चुकता हुआ। न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर दो बार आईसीसी का खिताब जीता है। भारत ने भी उसे हारकर दो बार आईसीसी खिताब जीत लिया। 2000 में न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। 2021 में उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता था। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। अब टी20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम कर ली।
भारत ने ठोके 255 रन
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। इसके बाद संजू सैमसन ने इशान किशन के साथ 48 गेंद पर 105 रन की साझेदारी। अभिषेक, संजू और इशान ने अर्धशतक जड़े। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाकर भारत को 250 के पार पहुंचा दिया। भारत ने 5 विकेट 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने 3 विकेट झटके।
8 कीवी बल्लेबाज नहीं जीत पाए दहाई का आंकड़ा
न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने 52 और मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए। कीवी टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वह हैट्रिक से चूक गए। न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह नंबर 1, संजू सैमसन इस स्थान पर; ये हैं विश्व कप के टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज
