भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का औसत चर्चा का विषय बना हुआ है। गिल ने 60 से ज्यादा के औसत से 3300 से ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि, वनडे क्रिकेट में गिल से भी ज्यादा औसत वाले बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे हैं।

नीदरलैंड्स के पूर्व क्रिकेटर ने 67 के औसत से 1500 से ज्यादा रन बनाए हैं। अमेरिका के मिलिंद कुमार ने 63 से ज्यादा के औसत से 1200 से ज्यादा रन बनाए हैं। डोएशे और मिलिंद के बाद गिल का नंबर आता है। विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 58 से ज्यादा के औसत से 14 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

डेरिल मिचेल का 57 से ज्यादा का औसत

वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 57 से ज्यादा के औसत से 2800 से ज्यादा रन बनाए हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड मलान ने 55 से ज्यादा के औसत से 1450 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन फिनिशर माइकल बेवन ने 53 से ज्यादा के औसत से 6900 से ज्यादा रन बनाए हैं।

टॉप-10 में हर खिलाड़ी का औसत 51 से ज्यादा

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने 53 से ज्यादा के औसत से 900 से अधिक रन बनाए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 53 से ज्यादा के औसत से 6600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट ने 51 से ज्यादा के औसत से 2800 से ज्यादा रन बनाए हैं। वनडे में सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाजों की टॉप-10 की सूची में किसी भी खिलाड़ी का औसत 51 से कम का नहीं है।

वनडे में सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाज
वनडे क्रिकेट – सर्वकालिक शीर्ष औसत (न्यूनतम योग्यता पूरी)
नंबर 1 – सर्वकालिक
आरएन टेन डोएशे (नीदरलैंड्स)
67.00
औसत
1541
रन
33
मैच
रैंक खिलाड़ी अवधि मैच रन सर्वोच्च औसत शतक अर्धशतक
1 आरएन टेन डोएशे (नीदरलैंड्स) 2006-2011 33 1541 119 67.00 5 9
2 मिलिंद कुमार (यूएसए) 2024-2026 29 1214 155* 63.89 4 7
3 शुभमन गिल (भारत) 2019-2026 66 3302 208 60.03 9 19
4 विराट कोहली (भारत) 2008-2026 313 14867 183 58.53 54 78
5 डीजे मिचेल (न्यूजीलैंड) 2021-2026 62 2811 137 57.36 9 13
6 डीजे मलान (इंग्लैंड) 2019-2023 30 1450 140 55.76 6 7
7 एमजी बेवन (ऑस्ट्रेलिया) 1994-2004 232 6912 108* 53.58 6 46
8 एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 2005-2018 228 9577 176 53.50 25 53
9 बाबर आज़म (पाकिस्तान) 2015-2026 143 6626 158 53.43 20 38
10 आईजेएल ट्रॉट (इंग्लैंड) 2009-2013 68 2819 137 51.25 4 22
नंबर 1
आरएन टेन डोएशे
67.00
औसत
33 मैच – 1541 रन – HS 119
नंबर 2
मिलिंद कुमार
63.89
औसत
29 मैच – 1214 रन – HS 155*
नंबर 3
शुभमन गिल
60.03
औसत
66 मैच – 3302 रन – HS 208
शतक
अर्धशतक
विराट कोहली
54
78
एबी डिविलियर्स
25
53
बाबर आज़म
20
38
शुभमन गिल
9
19
डीजे मिचेल
9
13
एमजी बेवन
6
46
डीजे मलान
6
7
आरएन टेन डोएशे
5
9
मिलिंद कुमार
4
7
आईजेएल ट्रॉट
4
22

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 26 रन की पारी खेली और वो वनडे प्रारूप में रन बनाने के मामले में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम-उल-हक से आगे निकल गए। पूरी खबर पढ़ें