IND vs NZ 5th T20I: भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अपने होमटाउन तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से पहले संघर्ष कर रहे ओपनर संजू सैमसन का साथ दिया। सैमसन पिछली कुछ पारियों से खराब फॉर्म में हैं और विशाखापत्तनम में चौथे मैच में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

कीवी टीम के खिलाफ संजू सैमसन चौथे मैच में भी कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे और 24 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए थे जिसमें भारत को 50 रन से हार मिली थी। संजू के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब भारत की टी20 टीम में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं।

भारत का ये बल्लेबाज T20 वर्ल्ड कप में लगाएगा सबसे ज्यादा 6 और बनाएगा सबसे ज्यादा रन, इरफान ने की भविष्यवाणी

संजू को लेकर चिंता की कोई बात नहीं

लंबे समय से खराब फॉर्म के बावजूद सितांशु कोटक का मानना ​​है कि संजू सैमसन को लेकर चिंता की कोई खास बात नहीं है क्योंकि टीम मैनेजमेंट को उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है। कोटक ने 5वें मुकाबले से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि संजू तो संजू हैं। ठीक है शायद उन्होंने उतने रन नहीं बनाए जितने सब चाहते थे, लेकिन यह गेम का हिस्सा है। कभी-कभी लगातार पांच इनिंग में आप बहुत रन बनाते हैं और कभी-कभी नहीं।

सब जानते हैं संजू क्या कर सकते हैं

उन्होंने आगे कहा कि यह सब खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वह अपने दिमाग को कितना मजबूत रखता है और जाहिर है हमारा काम उसे अच्छे मूड में रखना और यह पक्का करना है कि वह प्रैक्टिस करे और कड़ी मेहनत करे। हम सब जानते हैं कि संजू क्या कर सकते हैं इसलिए मुझे नहीं लगता कि संजू के बारे में और कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह सच में बहुत अच्छा रहे हैं।

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान से बदला और सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका; जूनियर्स करेंगे डबल धमाका, वैभव पर नजर