अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शनिवार (13 जून) को पहले वनडे से पहले भारतीय टीम में बदलाव के अहम संकेत मिले। केएल राहुल नई भूमिका में दिख सकते हैं। वनडे में बीते कुछ सालों में वह प्रमुख विकेटकीपर के तौर पर खेले हैं। हो सकता है कि आगे वह बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज खेलते दिखे। इशान किशन बतौर विकेटकीपर खेलते दिख सकते हैं।

भारत-अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे से एक दिन पहले केएल राहुल की जगह किशन के विकेटकीपिंग ड्रिल करने पर सबका ध्यान गया। शनिवार को धर्मशाला में हुए एकमात्र ट्रेनिंग सेशन में जब किशन विकेटकीपिंग ड्रिल कर रहे थे तब राहुल को खूबसूरत स्टेडियम के आउटफील्ड में ऊंचे कैच लेते देखा गया।

बल्लेबाजी भूमिका में बदलाव देखने को मिल सकता है

चोट की वजह से विराट कोहली के सीरीज से बाहर होने की वजह से भारत को नंबर तीन पर खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिला है। राहुल की बल्लेबाजी की भूमिका में बदलाव देखने को मिल सकता है। वह पिछले चार सालों में मिडिल-ऑर्डर खासकर नंबर पांच पर खेलते दिखे थे। मीडिया से बात करते हुए भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि सिर्फ राहुल ही नहीं, बल्कि किशन और यशस्वी जायसवाल को भी अफगानिस्तान सीरीज के दौरान नंबर तीन पर आजमाया जा सकता है।

नंबर-3 पर कौन खेलेगा

मोर्कल ने कहा, ‘नंबर तीन स्लॉट के मामले में इस सीरीज में हम इस पर विचार करेंगे। चाहे वह इशान हो या केएल या यशस्वी एक अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में हमारे पास कुछ वनडे मैच हैं और हम अलग-अलग स्लॉट में खिलाड़ियों को मौका देंगे। यह जानने की कोशिश करेंगे कि हम टीम कैसे बना सकते हैं और अलग-अलग विकल्प रख सकते हैं।’

भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे की संभावित प्लेइंग 11

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून के धर्मशाला में खेला जाएगा। रोहित शर्मा खेलने के लिए फिट हैं। नंबर 3 पर यशस्वी या इशान किसे मौका मिलेगा, इस पर संशय बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें