South Africa vs India 3rd ODI: साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला भी भारत को 4 रन से हरा दिया। केपटाउन वनडे हारकर इस सीरीज में मेजबान टीम ने भारत का क्लीन स्वीप कर दिया है। इससे पहले टेस्ट सीरीज में भी भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
भारत के लिए विराट कोहली ने 65, शिखर धवन ने 61 और दीपक चाहर ने 54 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी और एंडिले फेहलुक्वायो ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। ड्वेन प्रेटोरियस को भी 2 सफलताएं मिलीं।
तीसरे वनडे में पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 287 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। आज भारतीय टीम में शामिल किए गए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर को 2-2 सफलताएं मिलीं। मेजबान टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने 124 और रासी वान दर डूसेन ने 52 रनों की पारियां खेलीं।
आज के मुकाबले में भारतीय टीम चार बदलाव के साथ उतरी थी। भुवनेश्वर कुमार की जगह दीपक चाहर आए और उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा टीम में शामिल किए गए प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 3 अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। स्पिनर जयंत यादव ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। युजवेंद्र चहल को भी एक सफलता मिली।
2022 में यह भारत की लगातार कुल मिलाकर 5वीं हार है। जोहानिसबर्ग टेस्ट से शुरू हुआ इस हार का सिलसिला केपटाउन टेस्ट में होते हुए आज केपटाउन वनडे पर आकर खत्म हुआ है। भारत का
India in South Africa, 3 ODI Series, 2021/22Newlands, Cape Town 28 May 2022
South Africa 287 (49.5)
India 283 (49.2)
Match Ended ( Day – 3rd ODI ) South Africa beat India by 4 runs
साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला भी भारत को 4 रन से हरा दिया। केपटाउन वनडे हारकर इस सीरीज में मेजबान टीम ने भारत का क्लीन स्वीप कर दिया है। भारत के लिए विराट कोहली ने 65, शिखर धवन ने 61 और दीपक चाहर ने 54 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी और एंडिले फेहलुक्वायो ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। ड्वेन प्रेटोरियस को भी 2 सफलताएं मिलीं।
भारतीय टीम को 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रेयस अय्यर के रूप में 5वां झटका लगा है। अय्यर ने 26 रनों की पारी खेली। भारत का स्कोर 200 तक पहुंच चुका है। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर डटे हैं और उनका साथ देने अब आए हैं दीपक चाहर। भारत को 12 ओवर में अब जीत के लिए करीब 80 से ज्यादा रन की जरूरत है।
विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 64वां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने भारतीय पारी को एक छोर से संभाले रखा है। भारत ने 25 ओवर में 3 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया अभी जीत से 151 रन दूर है। भारत को जीत के लिए 288 रनों का लक्ष्य मिला है।
पारी के 23वें ओवर में भारतीय टीम को पहले शिखर धवन और फिर ऋषभ पंत के रूप में डबल झटका लगा। पंत पहली गेंद पर गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर गोल्डेन डक का शिकार हुए। भारत ने 24 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 288 रनों की जरूरत है। सीरीज में भारत 2-0 से पीछे है और यह सीरीज का आखिरी वनडे है।
शिखर धवन एक बार फिर अच्छी शुरुआत के बाद 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 116 रनों पर भारतीय टीम को एंडिले फेलुक्वायो ने दूसरा झटका दिया है। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 98 रनों की साझेदारी की है। उन्होंने अपने करियर का 35वां अर्धशतक लगाया। भारत को जीत के लिए 288 रनों की जरूरत है।
भारतीय ओपनर शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 35वां अर्धशतक लगाते हुए भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है। इस सीरीज में यह उनका दूसरा पचासा है। पहले मैच में उन्होंने 89 रनों की पारी खेली थी। भारत को तीसरा वनडे मैच जीतने के लिए 288 रनों की जरूरत है। पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 287 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
भारतीय टीम ने केएल राहुल के रूप में पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद 17 ओवर में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। शिखर धवन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए अभी तक 68 रन जोड़ लिए हैं। भारत को जीत के लिए 288 रनों की जरूरत है। भारत अभी भी जीत से 202 रन दूर है और 33 ओवर व 9 विकेट शेष हैं।
288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 18 रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया है। कप्तान केएल राहुल 9 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने। शिखर धवन का साथ देने अब पूर्व कप्तान विराट कोहली मैदान पर उतरे हैं। भारत तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे है।
288 रनों का लक्ष्य चेज करने के लिए भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में अपनी पारी शुरू कर दी है। केएल राहुल और शिखर धवन के ऊपर सभी की उम्मीदें होंगी कि भारत को आज क्वलीन स्वीप से बचाया जा सके। इससे पहले भारतीय टीम दोनों शुरुआती वनडे हारकर सीरीज गंवा चुकी है।
तीसरे वनडे में पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 287 रनों पर ऑल आउट हो गई। आज भारतीय टीम में शामिल किए गए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर को 2-2 सफलताएं मिलीं। मेजबान टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने 124 और रासी वान दर डूसेन ने 52 रनों की पारियां खेलीं।
भारत को ड्वेन प्रेटोरियस के रूप में 7वीं सफलता मिल गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने इस मैच में अपना पहला विकेट लेते हुए प्रेटोरियस को 20 रन पर आउट किया। 48 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट पर 279 रन हो गया है। डेविड मिलर 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत को एंडिले फेलुक्वायो के रूप में छठी सफलता मिली है। श्रेयस अय्यर के शानदार थ्रो पर वह 4 रन बनाकर रन आउट हो गए। इससे पहले शुरुआती क्षणों में कप्तान टेम्बा बावुमा भी कप्तान केएल राहुल के डायरेक्ट हिट पर रन आउट हुए थे। साउथ अफ्रीका का स्कोर 41 ओवर तक 6 विकेट पर 229 रन हो गया है।
रासी वान दर डूसेन को 52 रनों पर युजवेंद्र चहल ने आउट कर भारत को पांचवीं सफलत दिलाई है। इस पारी में उनका यह पहला विकेट है। इससे पहले पिछले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डी कॉक को 124 रनों पर वापस पवेलियन भेजा था। दीपक चाहर ने शुरुआत में दो विकेट लेकर मेजबानों के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया था।
क्विंटन डी कॉक को 124 रन पर जसप्रीत बुमराह ने वापस पवेलियन भेज दिया। भारत को 214 रनों पर चौथी सफलता मिली। रासी वान दर डूसेन क्रीज पर 50 रन पूरे करके टिके हैं और अब उनका साथ देने डेविड मिलर क्रीज पर आए हैं। इससे पहले दीपक चाहर को भी दो सफलताएं मिली थीं।
क्विंटन डी कॉक ने तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ अपना छठा और वनडे करियर का 17वां शतक जड़ा है। चौथे विकेट के लिए उन्होंने रासी वान दर डूसेन के साथ भी 100 से ज्यादा रनों की पार्टरनशिप कर ली है। उन्होंने 108 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के जड़े।
क्विंटन डीकॉक शतक की राह पर हैं। वह 92 गेंद में 82 रन बना चुके हैं। उन्होंने अब तक 7 चौके और एक छक्का लगाया है। डीकॉक ने 59 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। डीकॉक ने रॉसी वैन डेर डूसेन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 70 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। 26 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 141 रन है।
क्विंटन डीकॉक ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 59 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह लगातार दूसरा वनडे पचासा है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 22 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 120 रन है।
दीपक चाहर ने साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। उन्होंने एडेन मार्कराम को पवेलियन भेजा। मार्कराम 14 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। चाहर ने उन्हें स्थानापन्न खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच डीप स्क्वायर लेग पर कैच कराया।
एडेन मार्कराम और क्विंटन डीकॉक ने साउथ अफ्रीका की पारी संभाल ली है। दोनों ने आखिरी 33 गेंद में 35 रन की साझेदारी की है। डीकॉक 41 और मार्कराम 15 रन पर हैं।
साउथ अफ्रीका को 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा। कप्तान टेम्बा बावुमा केएल राहुल के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए। बावुमा 12 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यह सफलता भी दीपक चाहर के ओवर में आई।
दीपक चाहर ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर जानेमैन मलान को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच कराया। मलान 6 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।
तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने 4 बदलाव किए। साउथ अफ्रीका की ओर से जानेमैन मलान और क्विंटन डीकॉक ने पारी की शुरुआत की। दीपक चाहर पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने पहले ओवर में 2 रन दिए। दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका। उनके इस ओवर में 6 रन बने।
जानेमैन मालन, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा, एडेन मार्कराम (कप्तान), रॉसी वैन डेर डूसेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, ड्वेन प्रिटोरियस, लुंगी एनगिडी, सिसांडा मागला।
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।