श्रीलंका में खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए लगातार दूसरा मैच हारकर दिक्कत में है। श्रीलंका ए ने सोमवार (15 जून) को इंडिया ए को सुपर ओवर में हरा दिया। फाइनल में पहुंचने की राह काफी कठिन हो गई है। इंडिया ने 3 मैच खेले हैं और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल वह 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, लेकिन फाइनल में पहुंचने की राह काफी कठिन है।

श्रीलंका ए के 3 मैच में 4 अंक हैं। वह अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसका फाइनल खेलना लगभग तय है। इंडिया ए के 3 मैच में 1 जीत के साथ 2 अंक हैं। अफगानिस्तान ए के 2 मैच में 2 अंक हैं। बेहतर रनरेट इंडिया ए का है। आइए जानते हैं इंडिया ए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंचने का गणित:

  • इंडिया ए को एक मैच खेलना है। अफगानिस्तान ए के खिलाफ 17 जून को उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हारने पर उसका बोरिया-बिस्तर पैक हो जाएगा।
  • अफगानिस्तान ए को हराने पर इंडिया ए के 4 अंक होंगे। फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत रहेंगी। उसे उम्मीद करनी होगी कि आखिरी लीग स्टेज मैच में अफगानिस्तान ए को श्रीलंका ए हरा दे।
  • इंडिया ए की आखिरी लीग स्टेज मैच में बात तब भी बन सकती है अग अफगानिस्तान ए बड़े अंतर से न जीते या श्रीलंका को बुरी तरह हरा दे। 4-4 अंक होने पर बेहतर रनरेट वाली दो टीमें फाइनल खेलेंगी।

इंडिया ए को श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में हराया

IND A vs SL A Tri Series: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए। श्रीलंका ए 50 ओवर में 9 विकेट पर 265 रन बना पाई। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका ए जीत गई। पूरी खबर पढ़ें