नेपाल क्रिकेट को आगे बढ़ाने में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बड़ी भूमिका निभा रहा है। इसी की कवायद में दिसंबर में इंडिया ए की टीम नेपाल का दौरा करने वाली है। 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ये मैच 9,11 और 13 दिसंबर को खेले जाएंगे।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार तीन मैचों की सीरीज को दोनों पड़ोसी देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को मजबूत करने और दोनों तरफ के उभरते खिलाड़ियों को मौका देने की लगातार कोशिशों के तहत तय किया गया है। यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब इस साल की शुरुआत में नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल
9 दिसंबर – पहला T20I
11 दिसंबर – दूसरा T20I
13 दिसंबर – तीसरा T20I
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल ने किया प्रभावित
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल की टीम ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई ,लेकिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले मैच में दो बार की चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर करने के करीब थी। इंग्लैंड को केवल 4 रनों से जीत मिली थी। उसने आखिरी लीग मैच में स्कॉटलैंड को हराया। इससे पहले नेपाल एशिया कप में भी खेलता दिखा है, जहां उसने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। उसके पास कुशल मल्ला, दीपेंदर सिंह ऐरी और रोहित पौडेल जैसे होनहार खिलाड़ी हैं।
भारत के सामने ताज बचाने की चुनौती
भारत-इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 मैच शनिवार को साउथैप्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम को टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहने के लिए यह मैच जीतना होगा। श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम को ऐसी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा है, जो उसने पहले नहीं झेला है। उसे आयरलैंड से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। पहली बार टीम इंग्लैंड में एक मैचों से ज्यादा की टी20 सीरीज हारी। पूरी खबर पढ़ें।
