इंडिया ‘ए’ टीम के आगामी श्रीलंका दौरे से पहले टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। पुरुष चयन समिति ने ऑलराउंडर अनुकुल रॉय को इंडिया ए स्क्वॉड में शामिल किया है। वह हर्ष दुबे की जगह लेंगे। हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए पहली बार भारतीय सीनियर टीम में मौका मिला है।
श्रीलंका में होने वाली इस त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी। यह शृंखला नौ जून से 21 जून 2026 तक दाम्बुला में खेली जाएगी।
त्रिकोणीय शृंखला के लिए इंडिया ए की अपडेट टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।
तिलक कप्तान, वैभव -प्रियांश का चयन; अफगानिस्तान और श्रीलंका से भिड़ेगी इंडिया ए; देखें स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच 9 जून से वनडे त्रिकोणीय श्रंखला खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वाड घोषित किया गया जिसके कप्तान तिलक वर्मा बनाए गए। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या को भी जगह मिली। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
