तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए टीम वनडे ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल मैच मेजबान श्रीलंका ए टीम के खिलाफ रविवार को खेलेगी। भारत को इस मैच में कड़ी टक्कर मिलने की पूरी संभावना है क्योंकि मेजबान टीम गजब की लय में हैं और श्रीलंका ने दो लीग मुकाबलों में भारत को हराया भी था। फाइनल मुकाबले में भारत को अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरना होगा क्योंकि एक छोटी सी चूक भी भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद

इंडिया ए के ओपनर वैभव इस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाए हैं। वो अच्छी शुरुआत तो कर रहे हैं, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे हैं। वैभव का चलना टीम के लिए बेहद जरूरी होगा क्योंकि वो चल गए तो मैच एकतरफा कर देंगे। वैभव फाइनल में फिर से प्रियांश आर्या के साथ ओपन कर सकते हैं जिन्होंने पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ होंगे जो अच्छी लय में है, लेकिन उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी लेते हुए बड़ी पारी खेलने की कोशिश करनी चाहिए।

कप्तान तिलक वर्मा चौथे नंबर पर आएंगे जबकि विकेटकीपर कुमार कुशाग्र फाइनल की प्लेइंग इलेवन में बने रह सकते हैं जिन्होंने आखिरी लीग मैच में 58 रन की पारी खेली थी। वहीं ऑलराउंडर निशांत सिंधू भी टीम में बने रह सकते हैं जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम लीग मैच में 4 विकेट लिए थे। सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम का प्रदर्शन लगातार अच्छा हो रहा है और वो टीम का हिस्सा जरूर होंगे। फाइनल की प्लेइंग इलेवन में यश ठाकुर या फिर अशोक शर्मा में से किसी एक को मौका मिल सकता है जबकि अंशुल कंबोज को मौका मिल सकता है।

श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल के लिए इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधू, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर/अशोक शर्मा।

रोहित हैं सचिन से आगे, धोनी नहीं कोहली नंबर 1; इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-11 भारतीय कप्तान

भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धोनी से आगे कोहली हैं जबकि इस लिस्ट में रोहित और सचिन इस स्थान पर हैं। गिल 11वें नंबर पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)