इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच वनडे ट्राई सीरीज का श्रीलंका में आयोजन हो रहा है। इस सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं। पहले मैच में श्रीलंका ए को हराने के बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। अब सवाल यह है कि क्या इस हार के बाद भी इंडिया ए की टीम फाइनल में एंट्री कर पाएगी। इसका समीकरण जानते हैं।

दरअसल इस सीरीज में प्रत्येक टीम 4-4 मुकाबले खेलेगी। आपस में सभी टीमों को एक दूसरे से दो-दो बार भिड़ना है। अभी तक भारत ने दो मैच खेले हैं। जबकि श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए ने एक-एक मैच ही खेला है। भारतीय टीम के दो मैच बाकी हैं। मौजूदा समय में इंडिया ए की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान ए की टीम इंडिया ए को हराकर टॉप पर बनी हुई है।

कैसे भारत को मिलेगी फाइनल में एंट्री?

इंडिया ए की टीम अपना अगला मैच श्रीलंका ए के खिलाफ 15 जून और आखिरी लीग मैच 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलेगी। अगर यहां से भारत को एक भी मैच में हार मिली तो फाइनल की उम्मीद मुश्किल हो सकती है। भारतीय टीम अगर बचे हुए दोनों मुकाबले जीत जाती है तो आसानी से फाइनल में जगह बना सकती है।

वहीं अगर श्रीलंका ए ने इंडिया ए और अफगानिस्तान ए दोनों को हराया तो मामला फंस भी सकता है। श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच अभी दो मुकाबले होने हैं। ऐसे में भारत को सबसे पहले फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में दोनों मैच जीतने की तरफ देखना होगा। भारतीय टीम अगर एक भी मैच हारती है तो उसे अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच के बाद अंकतालिका

क्रमटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रनरेट
1अफगानिस्तान ए11002+0.155
2इंडिया ए21102+0.053
3श्रीलंका ए10000-0.160

ट्राई सीरीज के बचे हुए मुकाबलों का शेड्यूल

शनिवार13-जून-26अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
सोमवार15-जून-26भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
बुधवार17-जून-26भारत ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
शुक्रवार19-जून-26अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
रविवार21-जून-26फाइनल

349 रन बनाकर भी कैसे हारी इंडिया ए, यह 15 रन पड़ गए भारी; तिलक-ऋतुराज-प्रभसिमरन की पारियां बेकार

इंडिया ए को अफगानिस्तान ए ने वनडे त्रिकोणीय श्रंखला के दूसरे मुकाबले में हरा दिया है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा, प्रभसिमरन सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारियां बेकार हो गईं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर