IND A vs SL A: ध्रुव जुरेल की कप्तानी में इंडिया ए ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका ए को 10 विकेट से हरा दिया और इस टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीत लिया। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन बौतर यूनिट शानदार रहा, लेकिन साई सुदर्शन और गुरनूर बरार टीम की जीत के असली हीरो रहे। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पहला मैच ड्रॉ रहा था।

दूसरे टेस्ट मैच में इंडिया ए ने पहली पारी में 9 विकेट पर 543 रन बनाए जबकि श्रीलंका ए ने पहली पारी में 366 रन बनाए थे। पहली पारी में इंडिया ए टीम को 177 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद इंडिया ए ने शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका ए को दूसरी पारी में 209 रन पर ही समेट दिया। भारत को जीत के लिए इसके बाद 33 रन का लक्ष्य मिला और इंडिया ए ने बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बनाकर मैच जीत लिया।

साई सुदर्शन का दमदार प्रदर्शन

इंडिया ए की तरफ से इस मैच में साई सुदर्शन ने पहली पारी में दमदार बैटिंग की थी और उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 543 रन बनाए। साई ने पहली पारी में 168 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में वो 22 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी में साई ने शतक जरूर लगाया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों में देवदत्त पडीक्कल ने 94 रन, ध्रुव जुरेल ने 53 रन, सारांश जैन ने 70 रन की शानदार पारी खेली। वहीं शेख रशीद ने भी 45 रन का अहम योगदान दिया।

गुरनूर बरार ने झटके 10 विकेट

इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरनूर ने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर इस टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धेकलने का काम किया। वहीं गुरनूर ने पहली पारी में भी 4 विकेट लिए थे और इस मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट हासिल किए। भारत की तरफ से पहली पारी में सारांश जैन ने भी 4 विकेट लिए थे। सारांश जैन ने दूसरी पारी में भी 2 विकेट लिए और वो गुरनूर के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर रहे। सारांश को 8 विकेट मिले जबकि उन्होंने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा शैफाली वर्मा का यह रिकॉर्ड, 140 की स्ट्राइक रेट से रन बना शुभमन गिल की कर ली बराबरी

वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया वो भारत की तरफ से ओवर ऑल क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)