भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को रायपुर में तीन मैच की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मंधाना इस श्रृंखला के साथ कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत कर रही हैं। इस मैच में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 5 विकेट पर 114 रन बनाए। नंदनी शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।
भारतीय टीम के लिए मध्यक्रम की बल्लेबाज निकी प्रसाद को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला। भारत और जिम्बाब्वे की टीम पहली बार द्विपक्षीय श्रृंखला में एक-दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं। यह पहला टी20 इंटरनेशनल मैच दोनों टीमों के बीच है। वहीं इस मुकाबले में दोनों टीमों व अंपायर्स ने काली पट्टी बांधकर एक दिग्गज को श्रद्धांजलि भी दी। इस मैच में दोनों टीमों की खिलाड़ी अंपायर्स काली पट्टी बांधकर उतरीं।
खिलाड़ियों व अंपायर्स ने किसे दी श्रद्धांजलि?
आपको बता दें मैच से पहले सभी खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे की पूर्व क्रिकेटर और इंटरनेशनल अंपायर सारा दम्बानेवाना को श्रद्धांजलि दी। इस हफ्ते की शुरुआत में 12 अक्टूबर को हरारे में सारा का निधन हो गया था। वह 36 वर्ष की थीं। उन्होंने आईसीसी के लिए कुल 72 इंटरनेशनल मुकाबलों में अंपायरिंग की। इसमें 14 महिला वनडे, 48 महिला टी20 इंटरनेशनल और 10 पुरुष टी20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं।
इस साल 1 फरवरी 2026 को महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्लोबल क्वालिफायर में वह आखिरी बार बतौर अंपायर नजर आई थीं। 2022 में वह आईसीसी के अंपायर्स पैनल में शामिल होने वाली जिम्बाब्वे की पहली महिला बनी थीं। उन्होंने जनवरी 2023 में आईसीसी महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अंपायरिंग डेब्यू किया था।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उनके सफर की सराहना करते हुए श्रद्धांजलि भी दी। यही कारण था कि रायपुर में पहले टी20 इंटरनेशनल के दौरान भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें व अंपायर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। वहीं मैच से पहले 2 मिनट के मौन के साथ सारा दम्बानेवाना को श्रद्धांजलि भी दी।
मैच में क्या-क्या हुआ?
जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए इस मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए। ओपनर केलिस नधलोवु ने 42 और शार्न मायर्स ने नाबाद 43 रन की पारी खेली। भारत के लिए नंदनी शर्मा ने आखिरी ओवर में दो विकेट झटके। वहीं श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ को 1-1 विकेट मिला।
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी20 होगा रद्द? सीरीज पर मंडराया ड्रॉ होने का खतरा, बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई चिंता
India vs West Indies 5th T20 Cricket Match Bengaluru Weather Forecast: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का डिसाइडर मैच बेंगलुरु में होना है, लेकिन इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है और अब इस पर ड्रॉ होने का खतरा बना हुआ है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
