महिला टी20 विश्व कप में रविवार (21 जून) को भारतीय टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी राह आसान हो जाएगी। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर ग्रुप ए में भारत शीर्ष पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह मैच भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए ऐतिहासिक होगा।

हरमन का यह 200वां टी20 इंटरनेशनल मैच होगा। वह टी20 इंटरनेशनल में मैच का दोहरा शतक लगाने वालीं दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। महिला क्रिकेट ही नहीं पुरुष क्रिकेट में भी किसी खिलाड़ी ने 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। पुरुष टी20 में आयरलैंड के पॉल स्टार्लिंग ने सबसे ज्यादा 163 मैच खेले हैं।

पुरुष क्रिकेट में केवल 5 खिलाड़ियों ने 150 से ज्यादा मैच खेले

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 159 मैच खेले है। पुरुष क्रिकेट में केवल 5 खिलाड़ियों ने 150 से ज्यादा मैच खेले हैं। आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल ने 157, इंग्लैंड के जोस बटलर ने 155 और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने 152 मैच खेले हैं। महिला क्रिकेट में 11 खिलाड़ियों ने 150 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने 184, इंग्लैंड की डेन वायट ने 182, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पेरी ने 168 और भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 168 मैच खेले हैं।

महिला T20 विश्व कप · ऐतिहासिक उपलब्धि
हरमनप्रीत कौर — 200 T20I मैच खेलने वाली विश्व की पहली क्रिकेटर
पुरुष या महिला क्रिकेट में यह आंकड़ा छूने वाली पहली खिलाड़ी
200
हरमनप्रीत कौर रविवार, 21 जून को महिला T20 विश्व कप में अपना 200वां T20I मैच खेलेंगी — क्रिकेट इतिहास (पुरुष या महिला) में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी। 21 जून 2026 · महिला T20 विश्व कप
199
वर्तमान मैच (21 जून से पहले)
2009
करियर की शुरुआत
4123
कुल रन
32
कुल विकेट
करियर में सर्वाधिक मैच — महिला T20I
1
H Kaur (IND-W)
हरमनप्रीत कौर
199
2009–2026
21 जून: 200वां
2
SW Bates (NZ-W)
सुजी बेट्स
184
2007–2026
3
DN Wyatt (ENG-W)
डैनी वायट
182
2010–2026
4
EA Perry (AUS-W)
एलिसा पेरी
176
2008–2026
5
S Mandhana (IND-W)
स्मृति मंधाना
168
2013–2026
भारत
6
AJ Healy (AUS-W)
एलिसा हीली
162
2010–2024
7
Nida Dar (PAK-W)
निदा डार
160
2010–2024
भारतीय महिला खिलाड़ियों में सर्वाधिक T20I मैच
1
हरमनप्रीत कौर
कप्तान
199
2009–2026
200वां मैच
2
स्मृति मंधाना
सलामी बल्लेबाज
168
2013–2026
3
दीप्ति शर्मा
ऑलराउंडर
146
2016–2026
4
जेमिमा रॉड्रिग्स
मध्यक्रम बल्लेबाज
128
2018–2026
5
शैफाली वर्मा
सलामी बल्लेबाज
108
2019–2026
पुरुष T20I में सर्वाधिक मैच — तुलना के लिए
पुरुष T20I में अब तक कोई भी 200 मैच के आंकड़े के करीब नहीं — सबसे आगे PR Stirling, 163 मैच के साथ। हरमनप्रीत का यह रिकॉर्ड पुरुष और महिला दोनों वर्गों में सर्वकालिक है।
1
PR Stirling (IRE)
पॉल स्टर्लिंग
163
2009–2026
2
RG Sharma (IND)
रोहित शर्मा
159
2007–2024
3
GH Dockrell (IRE)
जॉर्ज डॉकरेल
157
2010–2026
4
JC Buttler (ENG)
जोस बटलर
155
2011–2026
5
Mohammad Nabi (AFG)
मोहम्मद नबी
152
2010–2026

न्यूजीलैंड-आयरलैंड मैच के बाद अंकतालिका

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच ग्रुप बी के मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत मिली और इस टीम ने अंकतालिका में अपना खाता भी खोला। वहीं टॉप-5 बैटर्स की लिस्ट में मंधाना अभी सबसे आगे चल रही हैं जबकि गेंदबाजों में श्रीचरणी टॉप पर हैं। पूरी खबर पढ़ें