महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को हराते हुए टीम इंडिया ने विजयी आगाज किया है। इस मैच में उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पहले 44 गेंद पर 68 रन ठोकते हुए धमाल मचाया। उसके बाद स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर पांच विकेट लेते हुए पाकिस्तानी टीम को तहस-नहस कर दिया। महिला टी20 विश्व कप में भारत ने रनों के लिहाज से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी और टूर्नामेंट में अपनी 5वीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

वहीं टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप में 7वीं जीत दर्ज की। एक टीम के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में भारत ने इंग्लैंड का रिकॉर्ड तोड़ा और न्यूजीलैंड की बराबरी की है। भारत ने 9 में से सात मैच पाकिस्तान के खिलाफ अब तक जीते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मामले में पहले स्थान पर है, जिसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 में से आठ मुकाबले जीते हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)

  • 82 रन: बनाम SL-W, दुबई, 2024
  • 79 रन: बनाम BAN-W, सिल्हट, 2014
  • 72 रन: बनाम BAN-W, बेंगलुरु, 2016
  • 71 रन: बनाम SL-W, बसेटेरे, 2010
  • 64 रन: बनाम PAK-W, बर्मिंघम, 2026*

महिला टी20 वर्ल्ड कप में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

  • 8 जीत: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (9 मैच)
  • 7 जीत: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (7 मैच)
  • 7 जीत: भारत बनाम पाकिस्तान (9 मैच)*
  • 6 जीत: इंग्लैंड बनाम भारत (6 मैच)

आगे की राह भारत के लिए आसान नहीं…

भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना अगला मैच 17 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। उसके बाद 21 जून को साउथ अफ्रीका, 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। यानी टीम इंडिया की परीक्षा आने वाले दिनों में आसान नहीं होने वाली है।

भारतीय बल्लेबाजी की पोल काफी हद तक पाकिस्तान के खिलाफ खुली थी। ऋचा घोष की अंत में पारी और स्मृति के पचासे ने संभाला था। शेफाली वर्मा का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।

स्मृति की शीर्ष पांच में एंट्री, कोहली नंबर 1; T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 भारतीय

स्मृति मंधाना टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब 5वें नंबर पर आ गईं हैं। कोहली इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर