भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यास्तिका भाटिया की शतकीय साथ ही स्मृति मंधाना व ऋचा घोष की अर्धशतकीय पारी के दम पर लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 7 विकेट पर 341 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। भारत को पहली पारी में 115 रन की बढ़त मिली थी और दूसरी पारी में 341 रन के साथ भारत की कुल बढ़त दूसरी पारी में 456 रन की हो गई और इंग्लैंड को जीत के लिए इस मैच में 457 रन का लक्ष्य मिला।

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने को कहा था और फिर भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में भारतीय गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से सरेंडर हो गई और 170 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 115 रन की बड़ी बढ़त हासिल हुई थी। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की और 7 विकेट पर 341 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी।

यास्तिका का शतक, स्मृति-ऋचा ने लगाए अर्धशतक

भारत की तरफ से दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ यास्तिका भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 113 रन की शानदार पारी खेली जबकि टीम की स्टार बैटर व ओपनर स्मृति मंधाना ने 70 रन की शानदार पारी खेली। निचले क्रम की बैटर ऋचा घोष ने भी नाबाद 50 रन की पारी सिर्फ 52 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से खेली। शैफाली वर्मा ने दूसरी पारी में 33 रन बनाए जबकि हरमनप्रीत कौर ने 16 रन की पारी खेली।

भारत के लिए पहली पारी में स्मृति मंधाना ने 83 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन जबकि दीप्ति शर्मा ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। भारत की तरफ से पहली पारी में क्रांति गौड़ ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए थे जबकि इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में विकेटकीपर एमी जोन्स ने सबसे बड़ी 52 रन की पारी खेली थी। क्रांति गौड़ जहां सबसे कम उम्र में भारत की तरफ से महिला टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली तेज गेंदबाज बनीं तो वहीं यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।

रोहित-शुभमन ओपनर, इशान-शिवम आउट; AI ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

टी20 सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 14 जून से खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन एआई ने किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)