England Women vs India Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने वो कमाल कर दिखाया जो भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी महिला खिलाड़ी ने नहीं किया था। यास्तिका ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाते हुए इतिहास रच दिया और इस ऐतिहासिक मैदान पर शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
यास्तिका भाटिया ने रचा इतिहास
यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपना शतक 145 गेंदों पर पूरा किया। वहीं उन्होंने दूसरी पारी में 158 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 113 रन की पारी खेली। यास्तिका ने दूसरी पारी में दूसरे विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ मिलकर 73 रन की साझेदारी की जबकि उन्होंने 5वें विकेट के लिए दीप्ति शर्मा के साथ 52 रन की अर्धशतकीय साझेदारी भी की। ये यास्तिका के टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला शतक भी रहा जो उन्होंने अपने तीसरे टेस्ट मैच में हासिल किया था साथ ही ये टेस्ट में उनके करियर का बेस्ट स्कोर भी रहा।
यास्तिका भाटिया ने तोड़ा संध्या अग्रवाल का रिकॉर्ड
यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स टेस्ट की तीसरी पारी में 113 रन बनाए और भारत की तरफ से महिला टेस्ट की तीसरा या चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गईं। उन्होंने संध्या अग्रवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने साल 1985 में लखनऊ में न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ 98 रन की पारी खेली थी।
भारत के लिए महिला टेस्ट की तीसरी/चौथी पारी में सबसे ज्यादा स्कोर
- 113 रन: यास्तिका भाटिया बनाम ENG-W, लॉर्ड्स, 2026
- 98 रन: संध्या अग्रवाल बनाम NZ-W, लखनऊ, 1985
- 83 रन: संध्या अग्रवाल बनाम AUS-W, वानखेड़े, 1984
- 80 रन (नाबाद): स्नेह राणा बनाम ENG-W, ब्रिस्टल, 2021
- 75 रन: गार्गी बनर्जी बनाम ENG-W, ब्लैकपूल, 1986
- 72 रन: गार्गी बनर्जी बनाम AUS-W, वानखेड़े, 1984
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली 11वीं भारतीय बनीं यास्तिका भाटिया
यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में बेशक शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, लेकिन ओवरऑल वो भारत की तरफ से ऐसा करने वाली 11वीं क्रिकेटर बनीं। इससे पहले 10 पुरुष क्रिकेटर लॉर्ड्स में शतक लगा चुके हैं। लॉर्ड्स में भारत की तरफ से सबसे पहला शतक 1952 में वीनू मांकड़ ने लगाई थी और 184 रन की पारी खेली थी जबकि दिलीप वेंगसकर ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा 3 बार भारत के लिए शतक लगा चुके हैं।
लॉर्ड्स में टेस्ट शतक बनाने वाले भारतीय
184 रन – वीनू मांकड़, 1952
103 रन – दिलीप वेंगसरकर, 1979
113 रन – गुंडप्पा विश्वनाथ, 1979
157 रन – दिलीप वेंगसरकर, 1982
126*रन – दिलीप वेंगसरकर, 1986
100 रन – रवि शास्त्री, 1990
121 रन – मोहम्मद अजहरुद्दीन, 1990
131रन – सौरव गांगुली, 1996
109रन – अजीत अगरकर, 2002
103 रन – राहुल द्रविड़, 2011
103 रन – अजिंक्य रहाणे, 2014
129 रन – केएल राहुल, 2021
100 रन – केएल राहुल, 2025
113 रन – यास्तिका भाटिया, 2026
रोहित-शुभमन ओपनर, इशान-शिवम आउट; AI ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
टी20 सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 14 जून से खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन एआई ने किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
