भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार (11 जुलाई) को खास उपलब्धि हासिल की। ​वह ​इस ऐतिहासिक स्टेडियम में तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर (पुरुष या महिला) बन गईं।

37 साल की इस खिलाड़ी ने भारत की पहली पारी में 58 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की और अपने शानदार इंटरनेशनल करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली। हरमनप्रीत कौर ने इससे पहले ‘होम ऑफ क्रिकेट’ में वनडे और टी20 दोनों में पचासा जड़ा था।

हरमनप्रीत की अहम पारी

शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने भारत की पारी को फिर से संभालने में अहम भूमिका निभाई। शैफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया के आउट होने के बाद शुरुआती सात ओवर में भारत का स्कोर 37/2 हो गया था। स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े।

हरमनप्रीत ने मंधाना के साथ 89 रन की साझेदारी की

रोड्रिग्स ने इस्सी वोंग का शिकार होने से पहले 38 गेंदों में तेज 35 रन बनाए। इसके बाद हरमनप्रीत ने मंधाना के साथ मिलकर 89 रन की अहम साझेदारी की। इससे भारत मजबूत स्थिति में आ गया। कप्तान अपनी पूरी पारी में सहज दिखीं। उन्होंने कवर्स की तरफ से पूरे आत्मविश्वास के साथ ड्राइव लगाए और स्ट्राइक को रोटेट किया।

भारत ने आखिरी सात विकेट सिर्फ 85 रन पर गंवाए

चाय तक भारत का स्कोर 5 विकेट पर 202 रन था, लेकिन वे इस मौके का फायदा नहीं उठा पाई। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और बाकी सात विकेट सिर्फ 85 रन पर ले लिए। दीप्ति शर्मा ने निचले क्रम में 57 रन बनाकर अहम मुकाबला किया और स्नेह राणा के साथ 45 रन की पार्टनरशिप की।

इंग्लैंड ने 1 विकेट पर 21 रन बनाए

इससे भारत ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने संभलकर शुरुआत की और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 21 रन बना लिए। क्रांति गौड़ ने जल्दी ही टैमी ब्यूमोंट को दो रन पर आउट कर दिया। माया बाउचर 17 और हीथर नाइट क्रीज पर है। भारत 264 रनों से आगे है।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बनाए 285 रन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ती शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर पहली पारी में 285 रन बनाए। मंधाना ने पहली पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया। पूरी खबर पढ़ें