England Women vs India Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज की दूसरी पारी में भी अपने बल्ले का दम दिखाया और इस बार भी वो शतक लगाने से चूक गईं। स्मृति मंधाना पहली पारी में भी शतक के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन वो लॉर्ड्स में शतक नहीं लगा पाईं। दूसरी पारी में भी उनके पास मौका था जो उनके हाथ से निकल गया। हालांकि मंधाना टेस्ट क्रिकेट में दोनों पारियों में 70 रन ये उससे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

स्मृति मंधाना ने बनाए 70 रन

स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अपनी टीम के लिए 130 गेंदों पर एक छक्का और 9 चौकों की मदद से 70 रन की पारी खेली जिससे टीम इंडिया और मजबूत स्थिति में आ गई। मंधाना ने दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए शैफाली वर्मा के साथ मिलकर 88 रन की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की जबकि दूसरे विकेट के लिए उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर 73 रन की पार्टनरशिप की। दूसरी पारी में शैफाली वर्मा ने 55 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 33 रन बनाए।

पहली पारी में मंधाना ने बनाए थे 83 रन

स्मृति मंधाना ने पहली पारी में भारत के लिए अर्धशतकीय पारी खेली थी और 108 गेंदों पर एक छक्का और 11 चौकों की मदद से 83 रन की पारी खेली थी। वैसे देखा जाए तो मंधाना ने इस टेस्ट मैच में भारत के लिए दोनों पारियों को मिलाकर कुल 153 रन बनाए और टीम की स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने इस मैच की पहली पारी में 285 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 170 रन बनाए थे और भारत को पहली पारी में 115 रन की बढ़त मिली थी। वैसे खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट पर 212 रन बना लिए थे और भारत की कुल बढ़त 327 रन की हो चुकी थी।

महिला टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 70 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

75 रन और 77 रन – एनिड बेकवेल बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1976
134 रन और 83 रन – संध्या अग्रवाल बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1984
72 रन और 117 रन – लेस्ली कुक बनाम भारत, 1986
76 रन और 93* रन – बेलिंडा क्लार्क बनाम न्यूजीलैंड, 1995
71रन और 97 रन – करेन रोल्टन बनाम इंग्लैंड, 2005
16 रन और 76* रन – एलिस पेरी बनाम इंग्लैंड, 2019
83 रन और 70 रन – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, 2026

वैभव से आगे अभिषेक, श्रेयस-तिलक नंबर 3; भारत-इंग्लैंड T20I सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-9 बल्लेबाज

वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर किया गया था श्रेयस अय्यर ने उसका कारण बताया। हालांकि इस मैच में भी भारत को हार मिली थी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

रोहित-शुभमन ओपनर, इशान-शिवम आउट; AI ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

टी20 सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 14 जून से खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन एआई ने किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)