भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज लॉर्ड्स, लंदन में खेली जा रही है। इस मैच में इंग्लैंड के टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने को कहा। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन इसके बावजूद टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने बेहद धैर्य के साथ बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया और एक छक्का व 11 चौकों की मदद से 83 रन बनाकर आउट हुईं।

भारत ने पहली पारी में अपना पहला विकेट तब गंवा दिया जब टीम का स्कोर सिर्फ 4 रन ही था। टीम की ओपनर शैफाली वर्मा बिना खाता खोले यानी डक पर ही आउट हो गईं और उसके ठीक बाद भारत का दूसरा विकेट 37 रन के स्कोर पर गिरा जब यास्तिका भाटिया 12 रन पर आउट हो गईं। इसके बाद स्मृति ने बेहद धैर्य के साथ बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। यही नहीं उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर टीम के लिए 64 रन की अर्धशतकीय साझेदारी भी की। जेमिमा पहली पारी में 35 रन बनाकर आउट हुईं।

स्मृति मंंधाना ने 50 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

स्मृति मंधाना ने पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अर्धशतक सिर्फ 50 गेंदों पर पूरा किया। वो शुरुआत में धीमी नजर आईं, लेकिन फिर बाद में उन्होंने बल्ले से दम दिखाया और तेज गति से रन बनाते हुए अर्धशतक पूरा किया। 50 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का बाद उन्होंने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और महिला टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गईं।

स्मृति मंधाना ने इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। भारत की तरफ से महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी संगीता दबीर हैं जिन्होंने साल 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था जबकि दूसरे नंबर पर शुभ सतीश हैं जिन्होंने साल 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 49 गेंदों पर यह कमाल किया था।

महिला टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज अर्द्धशतक

42 गेंद- संगीता दबीर बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 1995
49 गेंद- शुभा सतीश बनाम इंग्लैंड, मुंबई डीवाईपी, 2023
50 गेंद- स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2026
51 गेंद- स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया, कैरारा, 2021
54 गेंद- ऋचा घोष बनाम साउथ अफ्रीका, चेन्नई, 2024

श्रेयस ने तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड, T20I में 6 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर ने पहले 6 मैचों में बतौर कप्तान 5 मैच जरूर गंवा दिए, लेकिन वो भारत की तरफ से बतौर कप्तान पहले 6 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर जरूर बन गए और सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)