भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में 285 रन बनाए। भारत की तरफ से पहली पारी में ओपनर स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर और निचले क्रम की बल्लेबाज दीप्ति शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारतीय टीम ने पहली पारी में 74.5 ओवर बल्लेबाजी की और इस टीम की तरफ से पहली पारी में एकमात्र छक्का स्मृति मंधाना ने लगाया।
स्मृति, हरमनप्रीत, दीप्ति ने लगाए अर्धशतक
भारत की तरफ से पहली पारी में स्मृति मंधाना ने अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और शतक के करीब आकर आउट हो गईं। स्मृति मंधाना ने एक छक्का और 11 चौकों की मदद से 83 रन की शानदार पारी खेली जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी खेली और उन्होंने 7 चौकों की मदद से 58 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा दीप्ती शर्मा के बल्ले से भी अर्धशतक निकला और उन्होंने 87 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 57 रन बनाए।
शैफाली वर्मा का बल्ला पहली पारी में नहीं चला और वो डक पर आउट हो गईं जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 38 गेंदों पर 5 चौकों के साथ 35 रन के तेज पारी खेली। जेमिमा और मंधाना के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 रन की अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई तो वहीं ऋचा घोष और स्नेह राणा ने 13-13 रन बनाए। इसके अलावा स्मृति और हरमनप्रीत के बीच चौथे विकेट के लिए 89 रन की अहम साझेदारी भी हुई। पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
श्रेयस ने तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड, T20I में 6 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय कप्तान
श्रेयस अय्यर ने पहले 6 मैचों में बतौर कप्तान 5 मैच जरूर गंवा दिए, लेकिन वो भारत की तरफ से बतौर कप्तान पहले 6 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर जरूर बन गए और सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
तिलक वर्मा होंगे बाहर; 5वें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं कितने बदलाव, दिनेश कार्तिक ने बताया
दिनेश कार्तिक ने कहा कि भारत 5वें टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकता है। उन्होंने बताया कि तिलक वर्मा के अलावा इस खिलाड़ी को भी टीम से बाहर किया जा सकता है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
