इंग्लैंड की पूर्व महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के बाद उनके 16 साल लंबे करियर पर विराम लग जाएगा। उनकी साथी टैमी ब्यूमोंट भी संन्यास लेने वाली हैं। नाइट ने इंग्लैंड का 15 टेस्ट, 16 वनडे और 145 टी20 मैचों में प्रतिनिधित्व किया।
हीथर नाइट सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला क्रिकेट हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 2010 में सराह टेलर के चोटिल होने पर डेब्यू किया था। तब वह 18 साल की थीं। इस मैच में डैवी वायट हॉज ने भी डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद से नाइट बैटिंग कोर का अहम हिस्सा रही हैं। 2014 तक वह वाइस-कैप्टन बन गईं और 2016 में शार्लेट एडवर्ड्स की जगह कमान संभाली।
नाइट ने शानदार कामयाबी हासिल की
अगले 10 सालों में नाइट ने शानदार कामयाबी हासिल की। उन्होंने इंग्लैंड को 2017 का वनडे वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया। 9 साल में नाइट ने 199 मैचों में इंग्लैंड की कमान संभाली, लेकिन पिछले साल एशेज में ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड की 16-0 से सभी फॉर्मेट में हार के बाद कप्तानी गंवा दी। नाइट बैटिंग यूनिट का एक अहम हिस्सा बनी रहीं। उन्होंने इस साल अपना सातवां टी20 वर्ल्ड कप खेला।
हीथर नाइट 4 वर्ल्ड कप खेलीं
हीथर नाइट 4 वनडे वर्ल्ड कप खेलीं। 2017 में इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया। वह महिला वनडे और टी20 में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर हैं। वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वालीं इंग्लैंड की पहली क्रिकेटर (पुरुष या महिला) रहीं।
इंग्लैंड पहली पारी में 170 रन पर आउट
इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और इस टीम को 170 रन पर आउट करने में बड़ी भूमिका निभाई। भारत को 100 रन से ज्यादा की बढ़त पहली पारी में मिली। पूरी खबर पढ़ें।
