भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को पहली पारी में क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी के दम पर 170 रन पर आउट कर दिया और पहली पारी में 115 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। क्रांति गौड़ भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में टेस्ट की एक पारी में फाइफर लेने वाली पहली तेज गेंदबाज भी बन गईं। क्रांति के अलावा सायली और स्नेह राणा ने भी शानदार गेंदबाजी की।

क्रांति गौड़ ने झटके 5 विकेट

क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 17 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट झटके और इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। इसके अलावा सायली सतघरे और स्नेह राणा ने भी 2-2 विकेट चटकाए जबकि दीप्ति शर्मा को एक सफलता मिली। पहली पारी में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने दूसरी सबसे बड़ी 44 रन की पारी खेली जबकि विकेटकीपर एमी जोन्स ने 62 गेंदों पर तेज गति से 52 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में माया बाउचर के बल्ले से 23 रन निकले तो वहीं टैमी ब्यूमोंट 2 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। हीथर नाइट ने 6 रन बनाए जबकि ऐलिस कैप्सी ने 9 रन के स्कोर पर सरेंडर कर दिया। इंग्लैंड की बल्लेबाजी पहली पारी में ज्यादा अच्छी नहीं रही। वहीं पहली पारी में भारतीय महिला टीम ने 285 रन बनाए थे। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 83 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन जबकि दीप्ति शर्मा ने 57 रन की पारी खेली थी।

रोहित नंबर 1, श्रेयस निकले सूर्यकुमार से आगे; T20I में इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दसवें स्थान पर हैं जबकि एमएस धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जो युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)