आखिरकार वह हो ही गया! एक बहुत ही खास मौके पर भारत की एक शानदार जीत! लॉर्ड्स को अपना पहला महिला टेस्ट मैच होस्ट करने में 142 साल लग गए और भारतीय महिला टीम ने इस ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड की महिला टीम को 270 रनों से हराकर इस मौके को यादगार बना दिया। हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम हर मामले में इंग्लैंड से बेहतर साबित हुई। चाहे वह बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या क्षेत्ररक्षण। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रच दिया है।
होम ऑफ क्रिकेट पर खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में भारतीय महिलाओं ने इतिहास रचा और मेजबान इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। भारत के लिए इस मैच में यास्तिका भाटिया ने शतक लगाया और क्रांति गौड़ ने पांच विकेट लेकर अपना नाम ऑनर बोर्ड पर दर्ज करवाया। दोनों महिला क्रिकेट में यहां ऑनर बोर्ड पर नाम दर्ज करवाने वाली पहली महिला क्रिकेटर्स हैं।
लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में भारत का दबदबा ऐसा रहा मानो वह हमेशा से यहीं खेलते आया हो। भारतीय महिला टीम ने इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रनों से हराकर अपना नाम इतिहास के पन्नों पर अमर कर दिया है। इस मैच में यास्तिका भाटिया दूसरी पारी में 113 रन बनाकर स्टार बनीं, लेकिन स्मृति मंधाना 153 रन (83,70) बनाकर इस मैच की टॉप स्कोरर रहीं।
रेड बॉल क्रिकेट में महिलाओं का दबदबा
रेड-बॉल क्रिकेट में भारत का दबदबा कायम है। जीत का यह पल पिछले कुछ दिनों में भारत के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है। पिछले 11 टेस्ट मैचों में टीम ने सात जीत हासिल की हैं, तीन मैच ड्रॉ रहे हैं और सिर्फ एक में हार मिली है। इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम का यह 11वां टेस्ट मैच था। वह इंग्लैंड में इस फॉर्मेट में अब भी अजेय है।
इस मैच में क्या-क्या हुआ?
इस मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 285 रन भारतीय टीम ने बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 83 रन की पारी खेली थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 170 रन बनाकर सिमट गई। क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लिए और लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ऑनर बोर्ड पर अपना नाम दर्ज करवाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।
उसके बाद भारत के लिए दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया ने 113 रन बनाए और अपना नाम ऑनर बोर्ड पर दर्ज करवाया। स्मृति ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगाया और 70 रन बनाए। पहली पारी में 115 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 341 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए मिला 457 रन का कठिन लक्ष्य।
इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में भी 200 रन के अंदर सिमट गई। भारत ने 186 रन पर मेजबान टीम को ऑलआउट किया और मुकाबला 270 रन से जीत लिया। इस पारी में स्नेह राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। क्रांति गौड़ ने इस पारी में भी दो विकेट अपने नाम किए और 7 विकेट लेकर मैच में भारत की टॉप विकेट टेकर रहीं।
“गंभीर के कुछ पसंदीदा खिलाड़ी, उन्हें ही वह खिलाना चाहते”: भारतीय क्रिकेटर का हेड कोच पर निशाना
भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार खिलाड़ियों के चयन पर सवाल उठ रहे हैं। उसी बीच टीम की बैक टू बैक दो टी20 सीरीज में शर्मनाक हार ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत के क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है। उन्होंने गंभीर पर फेवरिटिज्म के आरोप लगाए हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
