भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट पर 136 रन बनाए। बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप में पहली पारी में खेलते हुए यह सबसे बड़ा स्कोर रहा। वहीं इस पारी में 2 विकेट लेकर श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है। वह टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा 12 विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं।
इस मुकाबले में श्री चरणी ने पारी का आखिरी ओवर फेंका और दो विकेट झटके। वह अभी तक चार मैचों में इस सीजन 12 विकेट ले चुकी हैं। वह इसी के साथ भारत के लिए एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने पूनम यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है। भारत को इस मुकाबले में जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य मिला है।
भारत के लिए एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट
- 12 विकेट: श्री चरणी, 2026*
- 10 विकेट: पूनम यादव, 2020
- 9 विकेट: डायना डेविड, 2010
- 8 विकेट: पूनम यादव, 2014
- 8 विकेट: पूनम यादव, 2018
- 8 विकेट: राधा यादव, 2018
टी20 वर्ल्ड कप की पहली पारी में बांग्लादेश के सबसे बड़े स्कोर
136/8 : बनाम IND-W, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2026*
126/8 : बनाम SL-W, केप टाउन, 2023
123/6 : बनाम PAK-W, साउथैम्पटन, 2026
119/7 : बनाम SCOT-W, शारजाह, 2024
115/9 : बनाम SL-W, सिल्हट, 2014
राधा यादव ने झटके तीन विकेट
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने खराब फील्डिंग से शुरुआत की। बांग्लादेश ने पहले 6 ओवर में 1 विकेट पर 40 रन बना लिए थे। भारत की तरफ से पहले तीन ओवर में ही चार कैच छोड़े गए। एक कैच यास्तिका भाटिया और फिर राधा यादव ने छोड़ा। उसके बाद नंदनी शर्मा ने बैक टू बैक दो कैच छोड़ दिए। उसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने वापसी करवाई और राधा यादव ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लेते हुए शानदार गेंदबाजी की।
उनके अलावा श्री चरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। नंदनी शर्मा और रेणुका ठाकुर को 1-1 विकेट मिला। दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी अच्छी की और 4 ओवर में 23 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले पाईं। बांग्लादेश के लिए जुऐरिया फिरदौस ने सर्वाधिक 33 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 32 रन बनाए। बांग्लादेश ने इस अहम मुकाबले में भारत को जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य दिया।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के लिए बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो की जंग है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और पहली पारी में 136 रन बनाए। क्लिक करें और पढ़ें मैच में क्या-क्या हुआ
