IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। इस मैच की शुरुआत 6 मार्च यानी शुक्रवार से होगी। इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10.50 बजे से होगी और मैच में टॉस का वक्त 10.20 बजे का होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 2 साल के अंतराल के बाद कोई टेस्ट सीरीज खेला जाएगा और दोनों टीमों का मुकाबला वाका ग्राउंड, पर्थ में होगा। इस टेस्ट सीरीज से पहले भारत ने वनडे सीरीज को 2-1 से जीता था तो वहीं तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 0-3 से हार मिली थी।
स्मृति-शेफाली कर सकती हैं ओपन
ऑस्ट्रेलिया से इस टेस्ट सीरीज में भारत को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है और इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 कुछ ऐसी हो सकती है। भारत के लिए पारी की शुरुआत शेफाली वर्मा के साथ स्मृति मंधाना कर सकती हैं जबकि जेमिमा नंबर 3 पर होंगे। इसके बाद बैटिंग क्रम में हरमनप्रीत कौर, दीप्ती शर्म और ऋचा घोष हो सकती हैं। अमनजोत कौर और प्रतिका रावल में से किसी एक को बतौर बैटिंग ऑलराउंडर टीम में शामिल किया जा सकता है।
भारतीय टीम में स्पिन की जिम्मेदारी स्नेह राणा और वैष्णवी शर्मा निभा सकती हैं जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी पूजा वस्त्रकार, काशवी गौतम और क्रांति गौड़ में से कोई दो निभा सकती हैं। अगर इस मैच में वैष्णवी को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वो इस मुकाबले के जरिए टेस्ट में डेब्यू कर सकती हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, दीप्ती शर्मा, ऋचा घोष, अमनजोर कौर/प्रतिका रावल, स्नेह राणा, पूजा वस्त्रकार/काशवी गौतम, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा।
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काशवी गौतम, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, प्रतीक रावल, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, उमा छेत्री।
ये खबरें भी पढ़ें
‘जोस बटलर नहीं ये दो बल्लेबाज भारत के खिलाफ पहली गेंद से मचा सकते हैं तबाही’, सहवाग ने जताया डर
