IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य दिया। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और फिर पहली पारी में 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 177 रन का टारगेट मिला।
स्मृति मंधाना ने खेली 82 रन की पारी
स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 82 रन की पारी खेली और वो अपने शतक से चूक गईं। मंधाना ने ये 82 रन की पारी 55 गेंदों पर खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 149.09 का रहा। उन्होंने अपनी पारी में 3 बेहतरीन छक्के और 8 चौके भी लगाए। हालांकि उनकी ओपनिंग पार्टनर शैफाली वर्मा बड़ा स्कोर कर पाने में नाकाम रहीं और वो 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हो गईं।
जेमिमा के बल्ले से निकले 59 रन
स्मृति के अलावा जेमिमा के बल्ले से 59 रन की अहम पारी टीम के लिए निकली और इन दोनों बैटर्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 गेंदों पर 121 रन की तगड़ी साझेदारी भी हुई। जेमिमा ने 59 रन की पारी खेलने के लिए 46 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके भी निकले। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 रन बनाकर नाबाद रहीं।
पहली पारी में चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरी ऋचा घोष ने 7 गेंदों पर 18 रन बनाए और इस दौरान एक छक्का और 2 चौके जड़े जबकि उनका स्ट्राइक रेट 257.14 का रहा। अमनजोत कौर और दिप्ती शर्मा एक-एक रन बनाकर रन आउट हो गईं। ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 2 विकेट लिए जबकि किम गार्थ और सोफी को एक-एक विकेट मिले।
ये खबरें भी पढ़ें
अभिषेक-इशान ओपनर, सुंदर आउट; साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
