IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को किसी भी हाल में हराना होगा। हालांकि भारत जीत के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच जाए ये निश्चित नहीं है क्योंकि भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना पूरी तरह से साउथ अफ्रीका पर निर्भर है।
भारत को अगर ऑस्ट्रेलिया से हार मिलती है और साउथ अफ्रीका को आखिरी मैच में जीत मिलती है तो भारत बाहर हो जाएगा। वहीं भारत जीत जाता है और साउथ अफ्रीका को हार मिलती है तो भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इसके अलावा अगर भारत और साउथ अफ्रीका दोनों जीत जाते हैं तो भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के 8-8 अंक हो जाएंगे और फिर बेहतर रन रेट के आधार पर दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की कम संभावना
भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के कई समीकरण हैं, लेकिन सबसे अहम ये है कि भारत को किसी भी हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। मैनचेस्टर में होने वाला मैच काफी रोमांचक होगा और कंगारू टीम को टक्कर देने के लिए भारत को मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना होगा। भारत ने अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ मैनचेस्टर में ही खेला था और जीत दर्ज की थी।
अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है जो टीम बांग्लादेश के खिलाफ उतरी थी। भारतीय टीम काफी संतुलित नजर आ रही है और इसमें बदलाव कि संभावना कम ही लग रही है। पारी की शुरुआत मंधाना के साथ शैफाली करेंगी जबकि मध्यक्रम में यास्तिका, जेमिमा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष होंगी। दिप्ती शर्मा, राधा यादव के अलावा श्रीचरणी, रेणुका, नंदिनी टीम में बनी रहेंगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए भारतीय महिला टीम की संभावित प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दिप्ती शर्मा,राधा यादव,श्री चरणी,रेणुका सिंह ठाकुर,नंदनी शर्मा।
वैभव को मौका नहीं, प्रिंस-रवि बिश्नोई की एंट्री; दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 का आकाश चोपड़ा ने किया चयन
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने भारत की संभावित प्लेइंग 11 का चयन किया जिसमें उन्होंने दो बदलाव किए। हालांकि उन्होंने अपनी इस टीम में वैभव को जगह नहीं दी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
