महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को प्रतिका रावल के रूप में बहुत बड़ा झटका लगा था। उन्होंने टूर्नामेंट में 6 पारियों में 308 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। अब करीब 4 महीने मैदान से दूर रहने के बाद प्रतिका फील्ड पर वापसी को तैयार हैं। भारतीय महिला टीम अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और प्रतिका रावल को वनडे स्क्वाड में जोड़ा गया है।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे पर है जहां पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। यह सीरीज जून में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है। वहीं 24 फरवरी से 1 मार्च तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए प्रतिका रावल की टीम इंडिया में वापसी हुई है और भारत का स्क्वाड बीच दौरे पर बदल गया है।

बीसीसीआई विमेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी शेयर की और रिलीज में बताया कि, प्रतिका रावल ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलेटशन पूरा कर लिया है। वहीं वर्ल्ड कप में वह एंकल इंजरी के बाद पूरी तरह रिकवर हो चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नया स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, प्रतिका रावल।

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: ब्रिसबेन, (दोपहर 1.50 बजे IST)
  • दूसरा वनडे: होबार्ट, (दोपहर 2.50 बजे IST)
  • तीसरा वनडे: होबार्ट, (दोपहर 2.50 बजे IST)

कप्तान हरमनप्रीत कौर का बढ़ा सिरदर्द

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का इसी के साथ सिरदर्द बढ़ गया है। अब शेफाली वर्मा भी टीम में हैं और प्रतिका के बाहर होने के बाद से उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड कप फाइनल में भी उनका शानदार प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था और वह प्लेयर ऑफ द मैच भी बनी थीं।

यह भी पढ़ें: शमी ने झटके 8 विकेट, लेकिन बंगाल के बल्लेबाजों ने मेहनत पर फेरा पानी; जम्मू-कश्मीर इतिहास रचने के करीब
यह भी पढ़ें: IRE vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, जिम्बाब्वे का डबल फायदा; अब सुपर 8 में भारत से मुकाबला
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: सुपर 8 की सात टीमें पक्की, पाकिस्तान या यूएसए किसी एक को मिलेगी जगह; ये है पूरा शेड्यूल