भारत के खिलाफ पर्थ में एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाजी करने का फैसले सही साबित हुआ। भारतीय टीम पहले ही दिन शुक्रवार (6 मार्च) को 198 रन पर आउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 96 रन बना लिए। एलिसा पेरी ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटकों के बाद उबारा। पर्थ में पहले दिन 13 विकेट गिरे।

अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही एलिसा हीली के लिए यह एक ऐतिहासिक मैच है। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजों ने पर्थ की पिच की पेस और बाउंस का इस्तेमाल करके भारत को लगातार बैकफुट पर रखा। अनाबेल सदरलैंड ने 46 रन देकर 4 विकेट लिए। 19 साल की डेब्यूटेंट लूसी हैमिल्टन ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम परेशान

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम को भारत की युवा पेस तिकड़ी ने लाइट्स में खूब परेशान किया। डेब्यूटेंट सायाली सतघरे ने टेस्ट क्रिकेट में अपने दूसरे ओवर में जॉर्जिया वोल को सिर्फ दो रन पर आउट करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। भारतीय तेज गेंदबाजों को पिंक बॉल से काफी मूवमेंट मिला। इससे ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बल्लेबाजों को काफी दिक्कत हुई।

क्रांति-सायाली की शानदार गेंदबाजी

क्रांति गौड़ 11 में 28 रन देकर 1 विकेट लिए। सायाली सतघरे ने 24 रन देकर 2 विकेट झटके। फीबी लिचफील्ड स्विंग होती गेंद के खिलाफ जूझती रहीं और आखिरकार 39 रन पर 9 रन बनाकर गौड़ की बॉल पर कैच आउट हो गईं। एलिस पेरी और हीली ने आखिरी घंटे में मुश्किल हालात से निपटने की कोशिश की, लेकिन सतघरे ने हीली को सस्ते में आउट कर दिया। पेरी 43 रन पर नाबाद हैं। उनको सदरलैंड का साथ मिला। सदरलैंड 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 96 रन बना लिए। वह भारत से 102 रन से पीछे है।

यह भी पढ़ें: जेमिमा का अर्धशतक, भारत ने पहली पारी में बनाए 198 रन