IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस मैच में भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर पहली पारी में 198 रन बनाए। पहली पारी में भारत की स्टार बैटर स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, प्रतिका रावल का बल्ला नहीं चला। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

जेमिमा ने खेली अर्धशतकीय पारी

भारत के लिए पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर जेमिमा ने बनाया। उन्होंने 84 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 52 रन की अहम पारी खेली। टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने भी टीम के लिए अच्छा योगदान दिया और उन्होंने 48 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 35 रन बनाए और टीम के लिए दूसरी बेस्ट स्कोरर रहीं जबकि निचले क्रम पर बैटिंग करने आईं काशवी गौतम ने 54 गेंदों पर 3 चौकों के साथ नाबाद 34 रन बनाए।

स्मृति मंधाना ने बनाए सिर्फ 4 रन

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने पहली पारी में निराश किया और वो 13 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाकर आउट हो गईं। प्रतिका रावल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो भी निराश कर गईं और तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आईं प्रतिका के बल्ले से 43 गेंदों पर 18 रन निकले और उन्होंने इस दौरान 3 चौके भी लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तेज गति से बैटिंग की और 15 गेंदों पर 4 चौकों के साथ 19 रन बनाकर आउट हो गईं।

दीप्ती शर्मा भी पहली पारी में रन बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आईं और उन्होंने 30 गेंदों पर 7 रन बनाए जबकि टीम की विकेटकीपर और धुरंधर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 41 गेंदों पर 11 रन बनाए। स्नेह राणा ने 5 जबकि सयाली ने 7 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल बॉलर पहली पारी में एनाबेल सदरलैंड रहीं जिन्होंने 4 विकेट लिए तो वहीं लुसी हैमिल्टन ने 3 विकेट चटकाए। डार्सी ब्राउन को 2 सफलता मिली जबकि एश्ले गार्डनर एक विकेट लेने में सफल रहीं।

ये खबरें भी पढ़ें

फाइनल के लिए कैसी होनी चाहिए भारत की प्लेइंग 11, वीरेंद्र सहवाग ने बताया; वरुण को किया सपोर्ट

युवराज 110 रन की पारी खेल रहे नंबर 1, फाइनल से पहले T20 वर्ल्ड कप 2026 में लगे 7 शतक; लिस्ट में कोई भारतीय नहीं