महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (28 जून) को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुपए के अहम मुकाबले के दौरान भारत की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स रिटायर्ड आउट हुईं। महिला टी20 क्रिकेट में वह रिटायर आउट होने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेट बनीं। एक महीने पहले इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में यास्तिका भाटिया रिटायर आउट हुई थीं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। जेमिमा 20वें ओवर से पहले 28 गेंदों में 34 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं। वह अपनी पारी में केवल 1 चौका और 1 छक्का लगा पाईं। शायद उन्हें पहले ही रिटायर्ड आउट होना चाहिए था।

हरमनप्रीत कौर की तूफानी पारी

जेमिमा रोड्रिग्स की जगह आईं ऋचा घोष को सिर्फ एक गेंद खेलने को मिली। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाते हुए आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के मारे। हरमन ने 27 गेंद पर 56 रन बनाए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 171 रनों का लक्ष्य दिया।

भारत के लिए जीत जरूरी

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। दिन के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराया और ग्रुप ए में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। साउथ अफ्रीका के 5 मैच में 8 अंक हैं। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जाने के लिए अहम मुकाबले में पहले खेलते हुए 170 रन बनाए। अब ऑस्ट्रेलिया के सामने 171 का लक्ष्य है। हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। पूरी खबर पढ़ें