भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार (21 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 में 17 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। भारतीय महिला टीम 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीती। भारतीय टीम ने 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज भी अपने नाम की। महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया 9 साल बाद अपनी घरेलू सरजमीं पर किसी सीरीज में हारा। भारत के लिए स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 6 विकेट पर 176 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। भारतीय टीम पहला मैच जीती थी। दूसरे में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। इसके बाद भारत ने तीसरे मैच में 17 रन से जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 82 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 59 रन बनाए और 121 रनों की साझेदारी की। इसके जवाब में एश्ले गार्डनर ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। भारत के लिए श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 3-3 विकेट लिए।

भारतीय टीम की पारी

भारतीय महिला टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 82 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 59 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 7 गेंद पर 18 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने 6 गेंद पर 7 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने 1-1 रन बनाए। भारतीय टीम के आखिरी ओवर में 3 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया के लिए अनाबेल सदलैंड ने 2-2 विकेट लिए। किम गार्थ और सोफी मोलीनक्स ने 1-1 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने 57 रन बनाए। फीबी लिचफील्ड ने 26 रन बनाए। आनाबेल सदरलैंड ने 14 और जॉर्जिया वेयरहम ने 12 और जॉर्जिया वोल ने 10 रन बनाए। किम गार्थ ने नाबाद 7 और डार्सी ब्राउन नाबाद 8 रन बनाए हैं। बेथ मूनी और सोफी मोलिनक्स ने 6-6 रन बनाए। ग्रेस हैरिस और एलिसी पेरी ने 1-1 रन बनाए। भारत के लिए श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल ने 3-3 विकेट लिए अरुंधति रेड्डी ने 2 विकेट लिए। रेणुका ठाकुर ने 1 विकेट लिए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में 2-1 से सीरीज जीती थी। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया में ही खेली गई थी। ऑस्ट्रेलिया इससे पहले घरेलू सरजमीं पर 2017 में किसी फॉर्मेट में सीरीज हारी थी। स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

यह भी पढ़ें: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 177 रन का लक्ष्य; स्मृति शतक से चूकीं, जेमिमा ने लगाया अर्धशतक