भारत ने सिडनी में तीन मैचों की सीरीज के पहले महिला टी20 इंटरनेशनल मैच में डकवर्थ लुईस स्टर्न (DLS) पद्धति के तहत ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हराया। सोफी मोलिन्यूक्स की कप्तानी के दौर की शुरुआत हार से हुई। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2 साल बाद हराया। इससे पहले जनवरी 2024 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी की शानदार गेंदबाजी के दमपर ऑस्ट्रेलिया को 18 ओवर में 133 रन पर आउट कर दिया।

भारतीय टीम ने बारिश से मैच रुकने तक शैफाली वर्मा की ताबड़तोड़ पारी के दमपर 5.1 ओवर में 1 विकेट पर 50 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच शुरू नहीं हो सकता और भारत ने डकवर्थ लुईस स्टर्न नियम के तहत 21 रनों से जीत दर्ज कर ली। ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 इतिहास में छठी बार पहली पारी में आउट हुई। दूसरी बार ऐसा हुआ कि टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई।

अरुंधति रेड्डी ने 4 विकेट झटके

अरुंधति रेड्डी ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर 4 विकेट लिए। इसमें फोएबे लिचफील्ड और एलिस पेरी के विकेट शामिल थे। रेणुका सिंह ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया की टॉप सात में से पांच खिलाड़ी डबल फिगर तक पहुंची। जॉर्जिया वेयरहम 30 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहीं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी आठ विकेट 65 रन पर गंवा दिए थे।

ऑस्ट्रेलिया में भारतदूसरी द्विपक्षीय सीरीज जीतने से सिर्फ एक जीत दूर

शैफाली वर्मा ने 134 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत को तूफानी शुरुआत दी। किम गार्थ की दूसरी गेंद को मिडऑफ के ऊपर से छक्के के लिए भेजा और वह कप्तान के तौर पर मोलिनक्स की पहली गेंद पर आउट हो गईं,लेकिन बारिश शुरू होते ही भारत ने 50 रन बना लिए। इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलिया में भारतदूसरी द्विपक्षीय सीरीज जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है।

यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को 100 रन के अंदर किया ढेर, टीम इंडिया को जीत के लिए मिला 94 रन का लक्ष्य