महिला टी20 विश्व कप में रविवार (28 जून) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी का विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह महिला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी को पीछे छोड़ा।

दीप्ति शर्मा के महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 356 विकेट हो गए। झूलन के 355 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने 336, इंग्लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट ने 335, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन ने 333 और साउथ अफ्रीका की शबनिम इस्माइल ने 323 विकेट लिए हैं।

झूलन गोस्वामी बनाम दीप्ति शर्मा
भारत की दो महान गेंदबाज — करियर आँकड़ों की तुलना
झूलन गोस्वामी
दीप्ति शर्मा
झूलन — विकेट
355
सभी फॉर्मेट
दीप्ति — विकेट
355
सभी फॉर्मेट
झूलन — सर्वश्रेष्ठ
6/31
WODIs में
दीप्ति — सर्वश्रेष्ठ
6/20
WODIs में
विकेट — फॉर्मेट वार तुलना (अधिक = बेहतर)
WTests टेस्ट
झूलन
44
दीप्ति
22
WODIs वनडे
झूलन
255
दीप्ति
166
WT20Is T20I
झूलन
56
दीप्ति
167
खिलाड़ीफॉर्मेटमैचविकेटBBIऔसतइकॉनमीSR5W
झूलनWTests12445/2517.362.0251.53
दीप्तिWTests6225/719.502.3749.21
झूलनWODIs2042556/3122.043.3739.22
दीप्तिWODIs1241666/2027.694.4537.34
झूलनWT20Is68565/1121.945.4524.11
दीप्तिWT20Is1481675/1019.866.3418.72
BBI = पारी में सर्वश्रेष्ठ | SR = स्ट्राइक रेट | 5W = पाँच विकेट हॉल
इकॉनमी रेट — फॉर्मेट वार (कम = बेहतर)
WTests टेस्ट
झूलन
2.02
दीप्ति
2.37
WODIs वनडे
झूलन
3.37
दीप्ति
4.45
WT20Is T20I
झूलन
5.45
दीप्ति
6.34
स्रोत: ESPNcricinfo | महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर आँकड़े

दीप्ति शर्मा का करियर

दीप्ति शर्मा के टी20 क्रिकेट में 168 विकेट हैं। टेस्ट में 22 और वनडे में 166 विकेट लिए हैं। दीप्ति ने आयरलैंड के खिलाफ ओपनर फेबे मोलकेनबोअर को आउट करके झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भारत यह मैच 6 विकेट से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। ऑस्ट्रेलिया के अलावा साउथ अफ्रीका ने अंतिम-4 में जगह बना ली।

जेमिमा रोड्रिग्स रिटायर आउट होने वाली भारत की दूसरी क्रिकेटर बनीं

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जेमिमा रोड्रिग्स 20वें ओवर से पहले 28 गेंदों में 34 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं। वह अपनी पारी में केवल 1 चौका और 1 छक्का लगा पाईं। एक महीने पहले इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में यास्तिका भाटिया रिटायर आउट हुई थीं। पूरी खबर पढ़ें