भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई शनिवार को हरारे में ही खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजरें सीरीज कब्जाने पर होंगी। वहीं मैच से पहले इस दौरे के लिए बतौर गेंदबाजी कोच गए सुनील जोशी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान टीम की प्लेइंग 11 और प्लेइंग कॉम्बिनेशन में खास बदलाव नहीं करने के संकेत दिए हैं। जोशी ने रवि बिश्नोई को बैक किया है। वहीं अभिषेक शर्मा की उन्होंने बतौर गेंदबाज भी सराहना की है। यानी छठे गेंदबाज की समस्या हल मानी जा रही है।

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने पहले कहा कि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपने ‘रन-अप’ में हल्का बदलाव किया है। इससे उन्हें हाल में इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी लय वापस पाने में मदद मिली। बिश्नोई ने गुरुवार को पहले टी20 में चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया था। यह प्रदर्शन इसी महीने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ उनके चार ओवर में 60 रन बिना विकेट वाले प्रदर्शन से कहीं बेहतर रहा।

जोशी ने गेंदबाजों को जमकर सराहा

जोशी ने दूसरे टी20 मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”यह जीत हमारे लिए बेहद जरूरी थी और मुझे गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी खुशी है। बिश्नोई ने अपनी गेंदबाजी एक्शन में कोई बदलाव नहीं किया है। उन्होंने अपने ‘रन-अप’ को थोड़ा व्यवस्थित किया है। हमने स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले से भी इस बारे में चर्चा की। उनसे अच्छी बातचीत हुई।” साथ ही उन्होंने हरफनमौला खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे प्रतिभाशाली हैं और उन्हें टीम में अपनी जगह मजबूत करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, ”सूर्यांश भारतीय टीम में अपनी जगह बना रहे हैं। हार्दिक पंड्या ने अपनी जगह बनाई है। शिवम दुबे ने भी बनाई है। सूर्यांश उभरती हुई प्रतिभा हैं और हमें उनके साथ निरंतर बने रहना होगा।” पूर्व भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर जोशी ने तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा के प्रदर्शन की भी सराहना की। जोशी ने कहा, ”बहुत खुशी की बात है कि मयंक चोट से उबरकर काफी मजबूत वापसी कर चुके हैं। उनकी लय शानदार रही है। अशोक ने भी श्रीलंका में भारत ए दौरे पर अपना प्रभावित किया।”

वैभव, अभिषेक और तिलक अच्छे गेंदबाज और ऑलराउंडर…

जब जोशी से पूछा गया कि अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी को भविष्य में कामचलाऊ गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है तो उन्होंने कहा, ”तीनों अच्छे गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं। अभिषेक ने अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया है। कोच हमेशा चाहते हैं कि वह हर बार और बेहतर हों। हर्ष दुबे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।” उन्होंने कहा, ”तिलक वर्मा भी हमारे लिए एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प हैं। हम उनसे इस बात पर चर्चा करते हैं कि ज्यादा रन नहीं दें और अधिक डॉट गेंदें डालें।”

IND vs ZIM: वैभव-प्रभसिमरन ओपनर, अभिषेक बाहर; भारत-जिम्बाब्वे दूसरे T20 की संभावित प्लेइंग 11

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा। इस मुकाबले की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हो सकता है और अभिषेक शर्मा बाहर हो सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर