भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से हरारे में होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम पर दबाव भी होगा। यह दबाव होगा पिछली दो सीरीज में हारने का। श्रेयस अय्यर को अभी भी बतौर कप्तान सीरीज तो छोड़िए पहली टी20 इंटरनेशनल जीत का भी इंतजार है। यह जीत का स्वाद उन्हें जिम्बाब्वे में चखने को मिल पाता है या नहीं, यह भी देखने वाली बात होगी। इससे पहले जिम्बाब्वे में टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड देखना भी दिलचस्प हो गया है।

भारतीय टीम ने 2024 में पांच टी20 मैचों के लिए जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। उस सीरीज में शुभमन गिल कप्तान थे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चैंपियन बनने के बाद भारत की नई टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी। इस बार भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। बस अंतर इतना है कि इस बार भारतीय टीम पिछली दो सीरीज हारकर आई है। अब टीम इंडिया के पास मौका होगा अपनी पिछली हार को भुलाकर नई शुरुआत करने का।

जिम्बाब्वे में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड?

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में अभी तक कुल 12 टी20 इंटरनेशल मुकाबले खेले हैं। भारत को यहां 9 मैचों में जीत मिली है जबकि तीन मैच भारतीय टीम जिम्बाब्वे में हारी भी है। पिछले दौरे पर टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में हरारा में सीरीज का पहला मैच ही हार गई थी। हालांकि, उसके बाद चारों मुकाबले जीतते हुए भारत ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली थी।

उससे पहले 2016 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2-1 से यहां टी20 सीरीज अपने नाम की थी। इस दौरे पर भी टीम इंडिया को एक बार हार का सामना करना पड़ा था। उससे पहले 2015 में दो मैचों की टी20 सीरीज अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम जीत नहीं पाई थी और 1-1 से सीरीज बराबरी पर रही थी। 2010 में सुरेश रैना की कप्तानी में भारत ने पहली बार जिम्बाब्वे दौरा टी20 सीरीज के लिए किया था और 2-0 से सीरीज अपने नाम की थी।

जिम्बाब्वे में टीम इंडिया ने खेले सभी 12 T20I का परिणाम

क्रमपरिणामजीत/हार का अंतरटॉसपहले बल्लेबाजीविरोधी टीममैदानमैच की तारीख
1जीत6 विकेटहारादूसरीजिम्बाब्वेहरारे12 जून 2010
2जीत7 विकेटजीतादूसरीजिम्बाब्वेहरारे13 जून 2010
3जीत54 रनजीतापहलीजिम्बाब्वेहरारे17 जुलाई 2015
4हार10 रनहारादूसरीजिम्बाब्वेहरारे19 जुलाई 2015
5हार2 रनजीतादूसरीजिम्बाब्वेहरारे18 जून 2016
6जीत10 विकेटहारादूसरीजिम्बाब्वेहरारे20 जून 2016
7जीत3 रनहारापहलीजिम्बाब्वेहरारे22 जून 2016
8हार13 रनजीतादूसरीजिम्बाब्वेहरारे6 जुलाई 2024
9जीत100 रनजीतापहलीजिम्बाब्वेहरारे7 जुलाई 2024
10जीत23 रनजीतापहलीजिम्बाब्वेहरारे10 जुलाई 2024
11जीत10 विकेटजीतादूसरीजिम्बाब्वेहरारे13 जुलाई 2024
12जीत42 रनहारापहलीजिम्बाब्वेहरारे14 जुलाई 2024

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ बस इतने छक्के और बन जाएंगे T20 में नंबर 1

वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से एक्शन में नजर आने वाले हैं। 23 जुलाई से 26 जुलाई तक वह तीन मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक्शन में होंगे। उनके निशाने पर इस सीरीज में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होने वाला है। क्लिक करें पढ़ें पूरी खबर और इस सीरीज की पूरी जानकारी