भारतीय टीम अभी इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले भारत के अगले दौरे के लिए स्क्वाड का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया 23 जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए जारी नई टीम में से 7 खिलाड़ी बाहर हैं। वहीं 6 नए खिलाड़ियों की भारत के 15 सदस्यीय स्क्वाड में एंट्री हो गई है।

आपको बता दें कि छह में से तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बने हैं। यश ठाकुर, प्रभसिमरन सिंह और अशोक शर्मा को जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टी20 स्क्वाड में जगह मिली है। यह तीनों खिलाड़ी आगामी दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू भी कर सकते हैं। साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे को भी इस सीरीज के लिए टी20 स्क्वाड में जगह मिली है।

रिंकू सिंह और मयंक यादव की हुई वापसी

रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत की पहली टी20 सीरीज में आयरलैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया था। इंग्लैंड सीरीज के स्क्वाड का भी वह हिस्सा नहीं थे। अब जिम्बाब्वे दौरे के लिए उनको भारतीय टीम में वापस चुना गया है। साथ ही लगभग दो साल बाद तेज गेंदबाज मयंक यादव की भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है। 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद अब वह करीब 21 महीने बाद टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे।

यह 7 खिलाड़ी जिम्बाब्वे सीरीज से हुए बाहर

भारतीय टी20 स्क्वाड से 7 खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर किया गया है जो इंग्लैंड दौरे का हिस्सा हैं। इसमें संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई के नाम शामिल हैं। प्रभसिमरन को बतौर सेकंड विकेटकीपर और बतौर थर्ड ओपनर चुना गया है। स्पिन की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती के साथ हर्ष दुबे को मिलेगी। पेस बैट्री में प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव समेत सभी नए नाम शामिल हैं। प्रिंस के पास एक और मयंक के पास 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है।

वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन टीम से बाहर; जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड का ऐलान

भारतीय टीम 23 जुलाई से 26 जुलाई तक जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। खास बात यह है कि संजू सैमसन इस टीम से बाहर हैं और वैभव सूर्यवंशी का नाम इस स्क्वाड में भी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर