टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना दूसरा और सबसे अहम सुपर 8 का मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरेगी। भारत के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। यहां अगर टीम इंडिया हारी तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं अगर जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव संभव नजर आ रहे हैं।

भारत और जिम्बाब्वे दोनों टीमें सुपर 8 के पहले-पहले मैच में हारकर आई हैं। दोनों टीमों को ग्रुप स्टेज में हार नहीं मिली थी। ऐसे में यह एक अच्छा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो सकता है। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ भी कर दिया था कि प्लेइंग 11 में बदलाव के लिए सोच विचार किया जा रहा है। संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल करने की लगातार मांग हो रही है।

वहीं टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बाहर करके टीम से शायद बड़ी गलती हुई थी। उसके बाद अब अक्षर की तो वापसी लगभग टीम में पक्की लग रही है। वहीं वाशिंगटन सुंदर को बाहर भी जाना पड़ सकता है। इतना ही नहीं अगर संजू आए तो प्लेइंग 11 से बाहर कौन जाएगा यह देखना भी बेहद दिलचस्प होने वाला है।

तिलक या रिंकू कौन होगा बाहर?

अभिषेक शर्मा को मौका मिलेगा यह बैटिंग कोच के बयान से साफ लग रहा था। वहीं इन फॉर्म इशान किशन को एक खराब पारी के हिसाब से बाहर नहीं किया जा सकता है। इसलिए तिलक वर्मा पर तलवार लटकती नजर आ रही है। साथ ही रिंकू सिंह जो घर लौटे थे उनकी वापसी का तो अपडेट सितांशु कोटक ने दे दिया था, लेकिन वह प्लेइंग 11 में बिना प्रैक्टिस और तनाव की स्थिति में उतरेंगे यह देखने वाली बात होगी।

अगर जिम्बाब्वे की टीम की बात करें तो खास बदलाव नहीं नजर आ रहे हैं। बल्लेबाजी में टीम के पास रयान बर्ल, डियान मायर्स और कप्तान सिकंदर रजा खुद मौजूद हैं। वहीं गेंदबाजी में मुजरबानी, ब्रैड इवान्स और रिचर्ड नगारवा पर सभी की नजरें होंगी। ग्रीम क्रेमर भी हैं जो अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवान्स,वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।

ये है दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।

जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवान्स, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, बेन करन।

यह भी पढ़ें- भारत को जिम्बाब्वे को 7.1 ओवर में ही हराना होगा; जानें कैसे – से + होगा नेट रनरेट, यह है गणित
यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल के बचे 3 टिकट, भारत-पाकिस्तान समेत 7 दावेदार; जानें किस टीम के लिए है क्या समीकरण