भारतीय महिला टीम की गेंदबाज श्री चरणी के लिए साल 2026 शानदार रहा है। दुनिया की नंबर-1 महिला टी20 गेंदबाज ने इस साल 23 मैचों में 47 विकेट झटके हैं। भारत-जिम्बाब्वे के बीच शुक्रवार (16 अक्टूबर) से रायपुर में शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 सीरीज में उनकी निगाहें इतिहास रचने पर होगी।

श्री चरणी के 3 विकेट लेते ही 2026 में 50 विकेट पूरे हो जाएंगे। वह एक साल में महिला टी20 क्रिकेट में 50 विकेट लेने वालीं दुनिया की तीसरी और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की फुल मेंबर्स टीम की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग ने 2025 और रवांडा की हेनरीट इशिम्वे ने 2024 में 50 विकेट झटके थे। दोनों देश आईसीसी के एसोसिएट मेंबर हैं।

फुल मेंबर्स में दूसरे नंबर पर दीप्ति शर्मा

फुल मेंबर्स में श्री चरणी के बाद दूसरे नंबर पर दीप्ति शर्मा हैं। उन्होंने 2026 में ही 24 मैचों में 37 विकेट झटके हैं। पूनम यादव ने 2108 में 25 मैचों में 35 विकेट झटके थे। 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटरों की बात करें तो थिपाचा पुथावोंग 25 मैच में 42 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। कैरी चान ने 28 मैचों में 41 विकेट लिए हैं। दीप्ति शर्मा 37 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। पाकिस्तान की फातिमा सना 21 मैच में 31 विकेट के साथ 7वें नंबर पर हैं।

2026 में महिला टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालीं खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचपारीओवरमेडनरनविकेटबेस्टऔसतइकॉनमी
एन श्री चरानी (IND-W)232386.26490474/1010.425.67
टी पुत्थावोंग (THA-W)252591.38447425/310.644.88
केवाई चैन (HKG-W)2828105.43535415/1513.045.06
डीबी शर्मा (IND-W)242481.12547375/1014.786.73
एस चतुरोंग्रट्टाना (THA-W)252588.58411365/311.414.62
एस लाओमी (THA-W)252590.47414354/1311.824.56
फातिमा सना (PAK-W)212065.43483314/3815.587.35
ओ कामचोम्फू (THA-W)252486.44400313/412.94.61
पी माया (THA-W)252584.45488314/1415.745.76
रिया शर्मा (NEP-W)222175.33397283/2014.175.25

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को पहला टी20 मैच शुक्रवार को खेलना है। इस मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें।