भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड की जैसी शुरुआत की थी उसे देख सभी भारतीय फैंस निराश थे। वहीं अब वेस्टइंडीज को हराकर जिस तरह टीम इंडिया ने सुपर 8 का अंत किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई, उससे मानो हर भारतीय क्रिकेट फैन को होली का तोहफा मिल गया हो। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस शानदार जीत से टीम इंडिया ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सबसे सफल रन चेज किया है। वहीं ओवरऑल यह वर्ल्ड कप के इतिहास का तीसरा सबसे सफल रन चेज है। भारतीय टीम ने इससे पहले 175 से अधिक का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में कभी नहीं चेज किया था।

मगर अब संजू सैमसन की संकटमोचक पारी की बदौलत टीम इंडिया ने इतिहास रचा और रिकॉर्ड छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इंडिया ने बराबरी की है।

आइए विस्तार से जानते हैं मैच में टीम इंडिया के तीन बड़े रिकॉर्ड्स

1- टी20 वर्ल्ड कप के सबसे सफल रन चेज

  • 230 रन: इंग्लैंड, बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े 2016
  • 206 रन: साउथ अफ्रीका, बनाम वेस्टइंडीज, वांडरर्स 2007
  • 196 रन: भारत, बनाम वेस्टइंडीज, ईडेन गार्डन 2026
  • 195 रन: यूएसए, बनाम कनाडा, डलास 2024
  • 193 रन: वेस्टइंडीज, बनाम भारत, वानखेड़े 2016

2- टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम

  • भारत: 6 (2007, 2014, 2016, 2022, 2024, 2026)
  • पाकिस्तान: 6 (2007, 2009, 2010, 2012, 2021, 2022)
  • इंग्लैंड: 6 (2010, 2016, 2021, 2022, 2024, 2026)

3- एक वेन्यू पर किसी टीम को सबसे ज्यादा बार हराने का रिकॉर्ड (T20I)

  • 6 जीत: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, कराची
  • 6 जीत: भारत बनाम आयरलैंड, मालाहीड
  • 5 जीत: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड
  • 5 जीत: न्यूजीलैंड बनाम जिम्बाब्वे, हरारे
  • 5 जीत: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, लाहौर
  • 5 जीत: पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, रावलपिंडी
  • 5 जीत: भारत बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत

भारतीय टीम अपने छठे टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब टीम इंडिया का नॉकआउट मैच में सामना इंग्लैंड के साथ होगा। यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के पास लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने और चैंपियन बनने का मौका है। वहीं इंग्लैंड अभी तक इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 के तीनों मैच जीतकर आई है।

यह भी पढ़ें- ‘वेस्टइंडीज से हारे तो किसी को IPL कॉन्ट्रैक्ट नहीं’: भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले मनोज तिवारी का बड़ा बयान
यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ, आखिरी वनडे में 185 रन से मिली शर्मनाक हार