टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मैच में रविवार (2 मार्च) को भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। चोटिल ब्रेंडन किंग की जगह शाई होप के साथ रस्टन चेज ओपनिंग करने उतरे। वेस्टइंडीज की यह चाल काम कर गई क्योंकि टी20 इंटरनेशनल में 119 के स्ट्राइक रेट वाले चेज ने 160 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। चेज ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाया।
वेस्टइंडीज की पारी में 5वें ओवर की चौथी गेंद पर रस्टन चेज ने स्कूप खेलकर जसप्रीत बुमराह को चौका लगाया। अगली गेंद पर चेज ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। वह गेंद कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद जगह पर खिल गई। एक्स्ट्रा कवर पर तैनात अभिषेक शर्मा ने कैच छोड़ दिया। इसके बाद चेज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। भारत को अभिषेका कैच छोड़ना 26 रन महंगा पड़ा।
रस्टन चेज को जसप्रीत बुमराह ने ही पवेलियन भेजा
रस्टन चेज को जसप्रीत बुमराह ने ही पवेलियन भेजा। चेज का 12वें ओवर में कवर पर सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कैच लपका। चेज ने 25 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। चेज ने शाई होप के साथ पहले विकेट के लिए 53 गेंद पर 68 रन जोड़े। इसके बाद शिरमोन हेटमायर के साथ 16 गेंद पर 34 रनों की साझेदारी की।
वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 195 रन बनाए
रस्टन चेज की पारी ने वेस्टइंडीज के लिए बड़े स्कोर का प्लेफॉर्म तैयार किया। कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद पर 34 और जेसन होल्डर ने 22 गेंद पर 37 रन बनाए। ईडन गार्डन में यह मैच जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम होगी।
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप: 173 से ज्यादा चेज नहीं कर पाया है भारत, ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज के खिलाफ रचना होगा इतिहास
